Famous Market: नोएडा के इन 2 बाजारों में लें स्ट्रीट शॉपिंग का आनंद, किफायती दामों में खरीदें समान

खरीदारी करने की शौकीन अक्सर ऐसे बाजरो में जाना पसंद करते हैं। जहां पर उन्हें एक से बढ़कर एक वैरायटी के सामान कम कीमतों में खरीदने को मिल जाए। अगर आप भी शॉपिंग की शौकीन है तो नोएडा की स्ट्रीट शॉपिंग का मजा लेना बिल्कुल ना भूलें।
Famous cloth Market

Famous Market: शॉपिंग करना हर किसी को बहुत पसंद होता है। पहले तो केवल यह कहा जाता था आगे महिलाओं को शॉपिंग करने की आदत होती है लेकिन आजकल खरीदारी के मामले में पुरुष भी पीछे नहीं रहते। दरअसल, सभी फैशन और ट्रेंड के साथ चलना चाहते हैं इसलिए समय-समय पर शॉपिंग बहुत जरूरी हो जाती है।

दिल्ली एक ऐसा शहर है जो भारत की राजधानी होने के अलावा अपनी अनोखी संस्कृति और पर्यटक स्थलों की वजह से पहचाना जाता है। यहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। लेकिन घूमने फिरने के अलावा आप यहां पर किफायती दामों में जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं।

अगर आप शॉपिंग करने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको नोएडा के कुछ स्ट्रीट मार्केट के बारे में बताते हैं। इन मार्केट मैं आपको बहुत ही किफायती दाम में एक से बढ़कर एक चीजों की खरीदारी करने को मिल जाएगी। खरीदारी करने के साथ आप यहां स्ट्रीट फूड का लुत्फ भी उठा सकते हैं। चलिए इन बाजारों के बारे में जानते हैं।

अट्टा मार्केट

यह नोएडा का एक फेमस बाजार है। जहां पर आप किफायती दामों में इलेक्ट्रॉनिक, फैशन एसेसरीज, हैंडबैग और रोजमर्रा के घरेलू सामान खरीद सकते हैं। इस बाजार में कपड़ों की दुकान, कॉफ़ी की दुकान और कई सारे मोबाइल स्टोर है। इन जगहों से आप अपनी जरूरत और पसंद के मुताबिक खरीदारी कर सकते हैं। अगर आप सस्ती कीमतों में कुर्तियां खरीदना चाहती हैं तो आपको यह मार्केट जरूर एक्सप्लोरर करना चाहिए। सेक्टर 27 नोएडा में यह बाजार है।

लाल मार्केट

यह नोएडा का फेमस बाजार है जहां आप शॉपिंग कर सकते हैं। रोजमर्रा में इस्तेमाल आने वाली चीज यहां खरीदी जा सकती है। यहां पर कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक की शॉप भी है। शॉपिंग करते-करते आप यहां शानदार स्नेक्स का आनंद भी ले सकते हैं। यह बाजार नोएडा सेक्टर 37 में मौजूद है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews