क्या आपको भी रात को सोते वक्त नस चढ़ती है? जानिए किस विटामिन की कमी से हो रही ये परेशानी

कई बार रात को सोते वक्त अचानक पैर की नस खिंचने लगती है, जिससे दर्द भी होता है और नींद खुल जाती है। ऐसा क्यों होता है? इसका एक बड़ा कारण शरीर में एक जरूरी विटामिन की कमी हो सकती है। चलिए जानते हैं कौन-सा है वो विटामिन और इससे बचाव के आसान तरीके।
Gk Quiz

अक्सर लोगों को रात में सोते समय पैर या पंजों में नस चढ़ने की दिक्कत होती है। अचानक उठने वाले इस दर्द की वजह से नींद टूट जाती है और बेचैनी भी बढ़ जाती है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसके पीछे शरीर में विटामिन बी12 की कमी एक बड़ा कारण हो सकती है। विटामिन बी12 नर्व्स और मसल्स की हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर नसों में खिंचाव, झनझनाहट और दर्द जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।

सिर्फ यही नहीं, कई बार पसीना, डिहाइड्रेशन, लो पोटैशियम या कैल्शियम लेवल और गलत पॉजिशन में सोना भी इसकी वजह बन सकता है। लेकिन ज्यादातर मामलों में शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी को ही इसकी वजह माना जाता है।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो रही है, तो इसके कुछ साफ-साफ लक्षण दिखने लगते हैं। सबसे पहले तो पैरों और हाथों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होता है। कई बार चलते-फिरते अचानक पैर की नस चढ़ जाती है। इसके अलावा थकान, कमजोरी, सांस फूलना और चक्कर आना भी इसके संकेत हो सकते हैं।

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर लंबे समय तक विटामिन बी12 की कमी बनी रहे, तो यह नर्व डैमेज और न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स भी पैदा कर सकती है। इसलिए अगर सोते वक्त बार-बार नस चढ़ने की दिक्कत हो रही है, तो इसे हल्के में न लें। शरीर में विटामिन बी12 की मात्रा बढ़ाने के लिए दूध, दही, अंडा, पनीर, मीट और फोर्टिफाइड अनाज को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

नस चढ़ने से बचने के घरेलू उपाय

  • अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान घरेलू टिप्स को अपनाकर राहत पा सकते हैं। सबसे पहले सोने से पहले पैरों की हल्की मसाज करें। इससे मसल्स रिलैक्स होते हैं और नस चढ़ने की दिक्कत कम होती है।
  • दूसरा तरीका है, सोने से पहले गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर पैर डुबोना। इससे नसों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके अलावा रोजाना हल्का स्ट्रेचिंग और योगासन करने से भी फायदा मिलता है।
  • डाइट में हरी सब्जियां, केला, ड्रायफ्रूट्स और पानी की मात्रा बढ़ाएं। शरीर में पोटैशियम और कैल्शियम की कमी भी नस चढ़ने की एक वजह होती है।
  • अगर समस्या ज्यादा बढ़ रही हो, तो डॉक्टर से चेकअप कराकर विटामिन बी12 टेस्ट जरूर करवा लें।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews