Popular Food: पर्यटन ही नहीं स्वाद के मामले में भी लाजवाब है जयपुर, एक बार जरूर चखें इन 5 व्यंजनों का स्वाद

Popular Food

Popular Food Of Jaipur: पिंक सिटी जयपुर राजस्थान का सबसे खूबसूरत शहर है। इस शहर के हर कोने में आपको इतिहास की झलक देखने को मिल जाएगी। यहां कई सारी इमारत मौजूद है जो अपने अंदर बेहतरीन वास्तु कला और इतिहास को समेटे हुए। पर्यटन के हिसाब से यह जगह काफी प्रसिद्ध है और दुनिया भर से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।

घूमने के लिए तो यहां कई सारी जगह मौजूद है। लेकिन अगर आप इस शहर के स्वाद को चखना चाहते हैं। तो आज हम आपको यहां के कुछ बेस्ट फूड ऑप्शंस के बारे में बताते हैं। जयपुर में मिलने वाले इन फूड आइटम्स का स्वाद इतना निराला होता है कि पर्यटक इसके दीवाने हो जाते हैं। चलिए आज आपको इनके बारे में बताते हैं।

प्याज कचौरी

जब आप जयपुर जाएंगे तो यहां पर मिलने वाली प्याज कचौरी आपको जरूर खानी चाहिए। यह स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। प्याज से भरी हुई है कुरकुरी कचौरी अगर आप एक बार खा लेंगे तो दोबारा इसे जरूर खाएंगे। एक बार इस गरमा गरम व्यंजन का स्वाद जरूर चखें।

बाजरे की रोटी और सांगरी

जयपुर में आपको बाजरे की रोटी के साथ केर सांगरी की सब्जी खाने को मिलेगी। यह एक रेगिस्तान सब्जी है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। जयपुर का पारंपरिक खाना इस सब्जी के बिना अधूरा माना जाता है। जब आप इस सब्जी और अचार के साथ बाजरे की रोटी खाएंगे तो आपको मजा आ जाएगा।

घेवर

जयपुर जाएं और आपने यहां की विश्व प्रसिद्ध मिठाई नहीं खाई तो भला आपकी यात्रा कैसे पूरी हो सकती है। घेवर यहां की पारंपरिक मिठाई है जो आटा, चीनी, देसी घी और दूध से बनाई जाती है। हालांकि इसे बनाना इतना आसान नहीं होता। जब आप जयपुर जाएंगे तो आपको यहां स्वादिष्ट घेवर का स्वाद चखने को मिलेगा।

श्रीखंड

जयपुर में मिलने वाला स्वादिष्ट श्रीखंड किसी का भी दिल जीत सकता है। इस डिश का क्रीमी टेक्सचर से भरा हुआ स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप इसे जिंदगी भर याद रखेंगे। इसे सजाने के लिए इसके ऊपर से ड्राई फ्रूट डाले जाते हैं, जो इसे और भी स्वादिष्ट बना देते हैं।

बेसन गट्टे

बेसन गट्टे की सब्जी तो राजस्थान की शान कही जाती है। यह यहां की पारंपरिक देश है जिसे बेसन से तैयार किया जाता है। बेसन के गट्टे बनाकर इसे दही की कड़ी में डाला जाता है। यह खाने में बहुत ही लाजवाब लगते हैं। शुद्ध देसी घी की रोटी के साथ इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews