नन्हा बंदर बार बार चढ़ रहा था पेड़ पर, ममा बंदर ने पकड़ी पूंछ, फिर हुआ ये

नन्हा बंदर बार बार चढ़ रहा था पेड़ पर, ममा बंदर ने पकड़ी पूंछ, फिर हुआ ये

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (Corona) महामारी ने इंसान को एक दूसरे से दूर कर दिया है। ये बीमारी इतनी खौफनाक है कि कोई मरीज को छू भी नहीं सकता, गले लगाकर तसल्ली भी नहीं दे सकता। इस दौर ने हमें स्पर्श के महत्व को और बेहतर तरीके से समझा दिया है। स्पर्श का अहसास सिर्फ इंसानों के लिये ही खास नहीं है, बल्कि जानवर भी इसका महत्व समझते हैं और इसी से जुड़ा एक खूबसूरत वीडियो हम आपके दिखाने जा रहे हैं।

महिलाओं ने की गांव की सीमा सील, लाठियां लेकर दे रही पहरा

हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें हम देखते हैं कि बंदर (Monkey) का एक नन्हा सा बच्चा पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। लेकिन बच्चे की मम्मी बंदर ने उसे पूंछ से पकड़ रखा है। मां इस चिंता में है कि कहीं नन्हा इस कोशिश में खुद को चोट न पहुंचा ले, उधर नटखट की शरारते चालू हैं। वो बार बार पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करता है और मां बार बार उसे कभी पूंछ तो कभी पैर पकड़कर नीचे खींच लेती है। इसी बीच नन्हा बंदर नीचे आता है और मां से चिपककर उसके चेहरे को चूमने लगता है। बहुत देर तक वात्सल्य का ये सुंदर दृश्य चलता रहता है जिसमें छोटा बंदर अपनी मां को kiss करता नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ हर्ष गोयनका ने लिखा है कि ‘इस दृश्य को देखकर मैंने ईश्वर से कहा कि वो मेरी मां को गले लगाए, उनके गालों पर एक किस करें और बताएं कि ये मेरी तरफ से है।’

https://twitter.com/hvgoenka/status/1385991033431855107?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews