Onion Smell Removal Tips: बर्तनों में रह जाती है प्याज की स्मेल, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

Onion Smell Removal Tips: बर्तनों में रह जाती है प्याज की स्मेल, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

Onion Smell Removal Tips : प्याज रसोई में महत्वपूर्ण माना जाता है। जिसके उपयोग से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। यह खाने को स्वादिष्ट बनाने के अलावा शरीर को पोषक तत्व प्रदान करता है। बता दें कि प्याज में विटामिन सी, विटामिन बी-6, फोलिक एसिड, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन और फाइबर शामिल होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसका उपयोग सब्जियों, दालों, पुलाव, चटनी, पकोड़े, सांभर, परांठे, रायता और बहुत सी चीजों में होता है। अधिकतर लोग इसे खाने के साथ कच्चा भी खाते हैं। जिसके कारण उनके मुहं, हाथों से से दुर्गंध आने लगती है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको इससे छुटकारा पाने के आसान उपाए बताते हैं…

सिरका

सिरका प्याज की दुर्गंध को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एसिडिक गुण प्याज में पाए जाने वाले अम्ल को संतुलित कर उसकी दुर्गंध को नष्ट करते हैं। इसके लिए आपको प्याज को छोटे टुकड़ों में काटना हैं। जिसके बाद उसे सिरका और गर्म पानी के में भिगा दें। इसे आप लगभग दो घंटे तक छोड़ दें ताकि सिरका प्याज की दुर्गंध को नष्ट कर सके। फिर आप गर्म पानी और साबुन के साथ धो लें। इससे प्याज की गंध काफी कम हो जाती है।

नींबू

नींबू से भी प्याज की गंध को कम किया जा सकता है। बता दें कि इसमें हाई एसिड न्यूट्रलाइजर मौजूद है जो कि प्याज की गंध को दूर करती है। नींबू पानी को आप अपने बर्तनों में भरकर रख दें या फिर नींबू के छिलकों को उन पर रगड़ दें। इसके लिए आप नींबू के छिलकों को हल्के हाथों से घिस सकते हैं या इन्हें कच्चे नींबू के टुकड़ों के साथ रगड़ सकते हैं। ऐसा करने से सारी गंध खत्म हो जाएगी।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में एल्कलाइन गुण पाए जाते हैं जो प्याज की गंध को नष्ट करने में मदद करता है। इसलिए आप दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा में 4.5 बड़े चम्मच सिरके का मिश्रण बना लें। इसके अलावा, आप नींबू के पतले-पतले टुकड़ों को काटकर भी इस मिश्रण में डाल सकते हैं। जिसके बाद आप बर्तनों पर इस लगा कर अच्छी तरह से स्क्रब करें और फिर धो लें।

आलू

आलू का उपयोग भी दुर्गंध को दूर करता है। इसके लिए आप आलू के मोटे टुकड़े काटकर थोड़ा-सा नमक छिड़क लें। जिसके बाद आलू के टुकड़ों को बदबूदार बर्तन में रखकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दैं और फिर उसे धो लें। जिससे प्याज की गंध को दूर हो जाएगी है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews