Hindi News

इन 3 प्रसिद्ध बाजारों से सस्ते दामों में करें शॉपिंग, कपड़े से लेकर घरेलू सामान मिलेगा सब कुछ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
खरीदारी करने का शौक तो हम सभी को होता है। इसके लिए हम ऐसे मार्केट ढूंढते हैं जहां सस्ते दामों में एक से बढ़कर एक सामान मिल जाए। चलिए आज कुछ प्रसिद्ध हो सस्ते बाजारों के बारे में जानते हैं।
इन 3 प्रसिद्ध बाजारों से सस्ते दामों में करें शॉपिंग, कपड़े से लेकर घरेलू सामान मिलेगा सब कुछ

Famous Market: शॉपिंग करने का शौक हम सभी को होता है। महिलाओं को खास तौर पर शॉपिंग करके बहुत अच्छा लगता है। मूड ठीक करना हो या फिर अपने कलेक्शन में नई चीज जोड़ना सभी का सॉल्यूशन शॉपिंग होता है। हालांकि कई बार ऐसा होता है की शॉपिंग हमारे बजट से बाहर चली जाती है या हम महंगी चीज खरीद लेते हैं। ऐसे में हमें कुछ ऐसे बाजारों की जानकारी होनी चाहिए जहां पर हर चीज सस्ते दामों में मिले।

अब जब सस्ते दामों में खरीदी करने की बात आती है, तो लोगों को दिल्ली के बाजारों की याद आ जाती है। दिल्ली में जितने बाजार हैं उतने कहीं और मिल पाना मुश्किल है। यहां पर सारा सामान बहुत ही सस्ते दामों पर मिलता है। चलिए आज हम आपके यहां के कुछ बाजारों के बारे में बताते हैं।

दिल्ली के प्रसिद्ध बाजार (Famous Market)

सदर बाजार

यह दिल्ली का सबसे सस्ता और प्रसिद्ध बाजार है, जहां पर हर सामान थोक में मिलता है। यह बाजार अपने घरेलू सामान के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आप घर के उपयोग के समान खिलौने और गिफ्ट आइटम की खरीदारी कर सकते हैं।

गांधी नगर मार्केट

यह दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। यह एशिया की सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक है जो खरीदारों के बीच काफी प्रसिद्ध है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इस मार्केट में 12000 दुकान हैं। यहां पर आप थोक की कीमत में एक से बढ़कर एक कपड़े खरीद सकते हैं। यहां पर 50 रुपए में शर्ट और 100 रुपए में पेंट मिल जाती है। हालांकि सस्ती चीज खरीदने के लिए आपको सौदेबाजी करना आना चाहिए।

खारी बावली

चांदनी चौक दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध इलाका है। यहां के पश्चिमी क्षेत्र में खारी बावली बाजार मौजूद है। वैसे तो यह एक सड़क है, जहां पर सूखे मेवे, जड़ी बूटी और मसाले मिलते हैं। यह बाजार 17वीं शताब्दी से अस्तित्व में है। 400 साल पहले यहां पर नमकीन पानी की बावड़ियां थी, लेकिन समय के साथ ही खत्म हो गई और इस जगह ने बाजार का रूप ले लिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews