Popular Food: दीवाना बना देगा दक्षिण भारत के इन 4 व्यंजनों का स्वाद, खास अंदाज में होते हैं तैयार

भारत के दक्षिण में बसा तमिलनाडु एक बहुत ही खूबसूरत तटीय इलाका है। यहां के व्यंजन बहुत ही प्रसिद्ध है।
Popular Food

Popular Food: भारत का हर इलाका अपनी किसी न किसी खासियत की वजह से पहचाना जाता है। कोई जगह अपनी परंपरा और संस्कृति की वजह से प्रसिद्ध है। तो कहीं के पर्यटक स्थल और खानपान उसे प्रसिद्ध बनाते हैं। यहां के किसी भी राज्य के किसी भी शहर में जाने के बाद कोई ना कोई खास चीज जरूर मिल जाती है।

तमिल नाडु दक्षिण भारत में बसा हुआ एक बहुत ही खूबसूरत इलाका है जो ऑटोमोबाइल और आईटी हब के तौर पर पहचाना जाता है। इन दोनों चीजों के अलावा यह जगह अपने मशहूर व्यंजनों के लिए भी पहचानी जाती है। यहां पर ऐसे कई सारे व्यंजन मिलते हैं जिनका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। यह एक तटीय इलाका है और आपको यहां पर खाने के लिए सीफूड भी आराम से मिल जाएगा। चलिए आज हम आपके यहां के कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों से रूबरू करवाते हैं।

उत्तपम

यह तमिलनाडु का एक प्रसिद्ध व्यंजन है जो डोसे की तरह ही तैयार होता है। हालांकि इस पर कई सारी टॉपिंग्स का इस्तेमाल होता है। इस पर प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च समेत कई सब्जियां टॉपिंग के तौर पर डाली जाती है।

प्यासम

यह एक बहुत ही प्रसिद्ध व्यंजन है। दरअसल यह तमिलनाडु में मिलने वाला एक डेजर्ट फ़ूड है जो मूंग दाल से बनता है। इसके अंदर गुड़ मिलाया जाता है। मीठे के तौर पर यह काफी प्रसिद्ध है।

केले का बोंडा

यह बहुत ही स्वादिष्ट डिश है जिसमें केले का भराव किया जाता है। डीप फ्राई करने के बाद की बहुत स्वादिष्ट लगता है। तमिलनाडु में इसे स्नैक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

प्रॉन्स कुजांबु

यह एक फेमस साउथ इंडियन डिश है जो स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों के बीच भी काफी फेमस है। इसमें शानदार मसाले मिलाए जाते हैं जिससे इसका फ्लेवर काफी स्ट्रांग निकाल कर आता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews