Hindi News

लाजवाब है मेरठ के इन 5 स्ट्रीट फूड्स का जायका, खाने के बाद चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
मेरठ उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शहरों में से एक है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको तरह-तरह के स्ट्रीट फूड खाने को मिल जाएंगे। यह इतने स्वादिष्ट होते हैं कि एक बार खाने के बाद आप इनका स्वाद कभी नहीं भूलेंगे।
लाजवाब है मेरठ के इन 5 स्ट्रीट फूड्स का जायका, खाने के बाद चाटते रह जाएंगे उंगलियां

खाने पीने के शौकीन अक्सर नई-नई डिशेज ट्राई करना पसंद करते हैं। वह जहां जाते हैं वहां घूमने फिरने के साथ मशहूर व्यंजनों का आनंद लेना नहीं भूलते। वैसे भी जब हम किसी जगह पर जाते हैं तो वहां के पर्यटक स्थल एवं संस्कृति और परंपरा के अलावा खाना ही होता है जो हमारे लिए वहां की पहचान बन जाता है। हम दूसरों को भी उस जगह पर घूमने जाने के दौरान इन चीजों को ट्राई करने के बारे में जरूर बताते हैं।

उत्तर प्रदेश भारत के प्रसिद्ध राज्यों में से एक है। यहां पर धार्मिक से लेकर ऐतिहासिक और प्राकृतिक सभी तरह के स्थान मौजूद हैं, जो पर्यटकों को लुभाने का काम करते हैं। मेरठ यहां के प्रसिद्ध शहरों में से एक है। अगर आप यहां जा रहे हैं तो चलिए आज हम आपके यहां के कुछ व्यंजन के बारे में बताते हैं।

मेरठ के व्यंजन (Street Food)

बिरयानी

जब आप मेरठ जाएंगे तो यहां की टेस्टी बिरयानी जरूर ट्राई करें। यहां आपको बिरयानी की वेज-नॉन वेज दोनों ही तरह की वैरायटी मिल जाएगी। यहां वेज चाप बिरयानी मिलती है जो लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।

राबड़ी फालूदा

फालूदा तो आप सभी ने कभी ना कभी जरूर खाया होगा। जब आप मेरठ जाएंगे तो यहां पर रबड़ी फालूदा मिलता है जो खाने में बहुत टेस्टी लगता है। कैरेमल दूध से भरा हुआ यह सिरप लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें ड्राई फ्रूट डाले जाते हैं।

पकौड़ी

मेरठ में आपको स्वादिष्ट पकौड़ी का आनंद लेने को मिलेगा। यहां के बेगम पुल पर जब आप जाएंगे तो दुकानों पर आपको तरह-तरह के पकौड़े मिल जाएंगे। आप पनीर, आलू, प्याज सहित कई वैरायटी के पकौड़े चाय के साथ खा सकते हैं।

गजक

यह एक ऐसी मिठाई है जिसे सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। गुड़ और मूंगफली से तैयार होने वाली गजब काफी फायदेमंद होती है। यहां आपको कई जगह पर गजक का स्वाद लेने को मिल जाएगा।

लस्सी

मेरठ जाकर आपने अगर लस्सी नहीं पी है, तो फिर समझिए यात्रा पूरी नहीं हुई है। यहां पर हरिया की लस्सी के नाम से 45 साल पुरानी दुकान मौजूद है। यहां की स्वादिष्ट लस्सी लोगों के दिलों पर राज करती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews