सर्दियों में स्वाद और सेहत दोनों देंगे बाजरा से बने 5 व्यंजन, पर्यटकों के बीच है लोकप्रिय

बाजरा एक ऐसा अनाज है जो सेहत के लिहाज से महत्वपूर्ण माना गया है। सेहत से भरपूर ये अनाज स्वाद के मामले में भी लाजवाब है। इससे कई तरह के व्यंजन तैयार किए जा सकते है।
bajra dishes

Bajra Dishes: खाने पीने के शौकीनों को अक्सर ही नई-नई चीजें ट्राई करना अच्छा लगता है। वह जहां जाते हैं, वहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेना नहीं भूलते। वैसे भी किसी भी जगह की पहचान वहां की संस्कृति और परंपरा के अलावा खान-पान भी होता है। हम कई बार किसी भी स्थान को वहां मिलने वाले व्यंजन की वजह से याद रखते हैं। भारत के हर राज्य और वहां मौजूद शहर में आपको स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने को मिल जाएगा।

बाजरा एक ऐसा अनाज है जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। सर्दियों के मौसम में इसका सेवन काफी लाभकारी माना गया है। दरअसल ये हमारे शरीर को गर्म रखने में मदद करता है इसलिए सर्दियों में इसे खाया जाता है। अब आपको लग रहा होगा कि बाजरा का क्या ही बनेगा इससे बनी रोटी खा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। बाजार से कई तरह के व्यंजन बनते हैं जो लाजवाब होते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में बताते हैं।

बाजरा से बने व्यंजन (Bajra Dishes)

बाजरे की रोटी

सबसे पहले तो इसकी रोटी जो लगभग सभी लोगों ने खाई होगी। इसे बनाने के लिए आटे को गुनगुने पानी से गूंथकर सामान्य रोटी की तरह बनाया जाता है। इस देसी घी और गुड़ या फिर लहसुन और हरी मिर्च की चटनी के साथ खाया जाता है। दोनों ही चीजों के साथ यह स्वादिष्ट लगती है।

बाजरा के लड्डू

बाजरा के लड्डू भी खाने में लाजवाब होते हैं। इसे कई सारे ड्राई फ्रूट्स के साथ मिक्स कर बनाया जाता है। भूने हुए बाजरे में देसी घी, ड्राई फ्रूट और शक्कर मिक्स कर यह लड्डू तैयार होते हैं।

बाजरा खिचड़ी

बाजरे की खिचड़ी खाने में बहुत लाजवाब लगती है। राजस्थान की सबसे प्रसिद्ध डिश है जिसे देसी घी के साथ खाया जाता है। बनाने के लिए बाजरे को रात भर भिगोया जाता है और फिर इसकी खिचड़ी तैयार की जाती है। इस खिचड़ी में लहसुन, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, चुकंदर, गाजर, धनिया और हरी सब्जियों का इस्तेमाल होता है।

बाजरा मेथी कचौरी

बाजरा को मेथी के साथ मिलकर इसकी स्वादिष्ट कचोरी भी तैयार की जाती है। इसे बनाने के लिए आटे में नमक और अजवाइन डालकर मेथी की भाजी को उबालकर पीसकर आटा लगाया जाता है। इसके बाद गर्म कचौरी तैयार की जाती है, जिसे दम आलू के साथ खाया जाता है।

बाजरा नमक पारे

जिस तरह से हम मैदे के नमक वाले पारे बनाते हैं। उस तरह से बाजरा के आटे में अजवाइन और नमक डालकर घी का मोइन कर पारे तैयार किए जा सकते हैं। इन्हें स्नैक्स के तौर पर कुछ दिनों तक रखा जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews