Popular Food: तेलंगाना की ये 5 डिश है बहुत ही टेस्टी, बेहतरीन स्वाद का जरूर लें आनंद

तेलंगाना भारत का एक ऐसा राज्य है, जो खूबसूरत पर्यटक स्थलों के अलावा स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपको यहां के कुछ प्रसिद्ध फूड आइटम्स के बारे में बताते हैं।
Popular Food

Popular Food: तेलंगाना भारत की एक ऐसी जगह है जो घूमने फिरने के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह एक ऐसा खूबसूरत राज्य है जहां पर लोग सिर्फ घूमने नहीं जाते बल्कि खाने पीने का आनंद लेने के लिए भी पहुंचते हैं। इस राज्य का खाना बाकी राज्यों से काफी ज्यादा अलग है। यहां पर शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का खाना मिलता है जो काफी मसालेदार होता है। यहां बनने वाले व्यंजनों में लाल मिर्च हींग तेल और इमली जैसे मसाले का उपयोग सबसे ज्यादा होता है।

अगर आप घूमने फिरने के शौकीन हैं या फिर फूड लवर हैं तो आपको एक बार तेलंगाना के खाने का स्वाद जरूर चखना चाहिए। चलिए आज हम आपके यहां की कुछ बेहतरीन दिशा की जानकारी देते हैं जिनका स्वाद आपका दिल जीत लेगा।

सर्व पिंडी

यह तेलंगाना की एक पॉपुलर डिश है, जो दरअसल एक पैन केक है। इसे तापला चेका या गिन्ने अप्पा के नाम से भी पहचाना जाता है। इसे बनाने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए इसमें चेक किए जाते हैं और फिर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक पकाया जाता है।

पच्छी पुलुस

यह दिखने में रसम जैसा लगता है। इस बनाने में इमली, मिर्च, गुड़, प्याज और कई तरह के मसाले का इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है और आपको यह तेलंगाना के हर घर में मिल जाएगा।

वांकया पुलुस

यह बैंगन के साथ बनाई जाने वाली एक स्वादिष्ट डिश है। इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है जो लोगों को बहुत पसंद आता है। सबसे ज्यादा लंच और डिनर में इसका इस्तेमाल होता है और स्थाई लोगों के बीच यह बहुत प्रसिद्ध है।

गरिजालु

ये तेलंगाना का एक विशेष व्यंजन है जिसे त्योहारों के मौके पर खास तौर पर बनाया जाता है। ये उत्तर भारत में बनने वाली गुजिया से मिलता जुलता है। जिन लोगों को मीठा खाना पसंद है, उन्हें यह बेहतरीन डिश जरूर खानी चाहिए। यह पारंपरिक रूप से तैयार किया जाने वाला व्यंजन है। जिसे बनाने के लिए सूखा नारियल और चीनी का मिश्रण मैदे की पूरी में भरकर तैयार किया जाता है।

शिकमपुरी कबाब

जो लोग नॉनवेज खाने के शौकीन है उन्हें तेलंगाना की यह डिश जरूर खानी चाहिए। यह मीट पेटीज है, जिसे बनाने के लिए चिकन या मटन का इस्तेमाल होता है। इसे कई तरह के मसाले, अदरक, लहसुन, चना दाल और अंडे का इस्तेमाल कर तैयार किया जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews