ये हैं छत्तीसगढ़ के 5 Popular Food, बहुत निराला है इनका स्वाद

खाने पीने के शौकीन जहां जाते हैं वहां के बेस्ट व्यंजन का स्वाद रखना चाहते हैं। अगर आप छत्तीसगढ़ जा रहे हैं तो वहां के कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में जान लीजिए।
Popular Food

Popular Food: भारत के हर राज्य की अपनी अलग संस्कृत, भाषा, रहन-सहन, पहनावा और खान-पान है। हर जगह की कोई ना कोई खासियत है जो उसे अन्य जगहों से अलग और खास बनाती है। हम जब भी कहीं घूमने जाते हैं तो वहां की संस्कृति पर्यटक स्थल और खानपान हमें सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। भारत के हर राज्य में आपको यह चीज अलग-अलग देखने को मिलेगी।

छत्तीसगढ़ भारत का एक प्रसिद्ध राज्य है। यह मध्य प्रदेश के पास ही मौजूद है और इन दोनों राज्यों की संस्कृति में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता। हालांकि, छत्तीसगढ़ की अपनी अलग खासियत है जो उसे अलग बनाती हैं। चलिए आज हम आपके यहां के कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों से रूबरू करवाते हैं।

चीला

चीला एक ऐसा व्यंजन है जो छत्तीसगढ़ के लोगों के खाने का सबसे अहम हिस्सा है। यह पतली रोटी होती है जो चावल से तैयार की जाती है। इसे नाश्ते के तौर पर खाया जाता है।

मुठिया

यह छत्तीसगढ़ के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। इसे बहुत ही स्वादिष्ट तरीके से भाप में पकाया जाता है। आमतौर पर लोग इसे चाय के साथ खाना पसंद करते हैं और यह बहुत स्वादिष्ट लगता है।

फरा

यह छत्तीसगढ़ की एक विशेष डिश है। जिन लोगों को मोमोज खाना पसंद है उनके लिए यह देसी डिश बड़े काम की है। चावल के आटे से तैयार होने वाला यह व्यंजन बहुत स्वादिष्ट लगता है।

खुरमा

यह भी छत्तीसगढ़ की एक लोकप्रिय मिठाई है। इसे तैयार करने के लिए गाढ़े दूध का इस्तेमाल किया जाता है। विशेष तौर पर वार त्योहार और भगवान की पूजन में इसका उपयोग होता है।

बफौरी

यह छत्तीसगढ़ का एक प्रसिद्ध व्यंजन है और वहां का स्वाद इसके बिना अधूरा है। चना दाल और आटे के साथ सब्जियों से इसे तैयार किया जाता है। यह खाने में काफी बेहतरीन लगता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews