Hindi News

भारत के अलग-अलग राज्यों में बहुत प्रसिद्ध है ये Street Food, कभी नहीं भूलेंगे इनका बेहतरीन स्वाद

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
भारत अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए दुनिया भर में पहचाना जाता है। यहां के हर राज्य में अलग-अलग रीति-रिवाज को माना जाता है। इसी तरह से हर जगह का भोजन भी अलग-अलग है। चलिए हम आपको अलग-अलग राज्यों के फेमस स्ट्रीट फूड के बारे में बताते हैं।
भारत के अलग-अलग राज्यों में बहुत प्रसिद्ध है ये Street Food, कभी नहीं भूलेंगे इनका बेहतरीन स्वाद

भारत एक ऐसा देश है, जो दुनिया भर में अपनी संस्कृति और परंपराओं की वजह से पहचान रखता है। यहां की अनूठी संस्कृति, भाषा, रहन-सहन और त्योहार इसे दूसरी जगह से अलग और खास बनाते हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में संस्कृति और इन अन्य चीजों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है।

अलग-अलग त्यौहार, रीति रिवाज और परंपराओं को मानने के अलावा जब आप अलग-अलग राज्यों में जाएंगे तो यहां स्वाद और व्यंजनों की विविधता भी देखने को मिलेगी। हर राज्य में विशेष मौकों पर खास तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। स्वाद के मामले में यह काफी लाजवाब होते हैं। स्ट्रीट फूड खाना सभी को पसंद होता है। हम किसी जगह पर घूमना चाहते हैं तो वहां के स्ट्रीट फूड का आनंद जरूर लेते हैं। चलिए आज हम आपको अलग अलग राज्यों में मिलने वाले अलग-अलग स्ट्रीट फूड्स के बारे में बताते हैं।

प्रसिद्ध हैं ये Street Food

पानीपुरी

जब आप महाराष्ट्र जाएंगे तो आपको स्वादिष्ट पुचके यानी पानीपुरी का आनंद लेने को मिलेगा। इसे अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग नाम से पहचाना जाता है। यह मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे भारत का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है।

पाव भाजी

मसालेदार सब्जी से तैयार की गई भाजी और पाव हर किसी को पसंद आती है। बटर वाले पाव के साथ जब प्याज और नींबू डालकर भाजी परोसी जाती है, तब इसका स्वाद लाजवाब लगता है। इसे सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में पसंद किया जाता है।

सिक्किम

भाप में पके हुए मोमोज वैसे तो देश भर में प्रसिद्ध हैं, लेकिन सबसे ज्यादा इन्हें सिक्किम में खाया जाता है। मार्केट में मोमोज की कई सारी वैरायटी देखने को मिलती है, जो तीखी चटनी के साथ पर परोसी जाती है।

चाट

जब आप उत्तर प्रदेश जाएंगे तो आपको आलू, चने, चटनी और दही से बनाई जाने वाली कई तरह की चाट खाने को मिल जाएगी। आलू टिक्की चाट, टमाटर चाट, दही पापड़ी, समोसा चाट कई तरह की वैरायटी आपको मिल जाएगी।

इडली सांभर

वैसे तो यह व्यंजन देशभर में पसंद किया जाता है लेकिन साउथ इंडिया में ये सबसे ज्यादा मिलता है। इस व्यंजन के साथ मसालेदार सांभर और नारियल की चटनी परोसी जाती है। ये तमिलनाडु के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है।

कुल्फी

जब आप दिल्ली जाएंगे तो आपको एक से बढ़कर कुल्फी खाने को मिल जाएगी। यहां आइसक्रीम कई तरह के फ्लेवर में मिलती है। वैसे आप भारत में कहीं भी इसका आनंद ले सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews