प्राचीन इमारतों को पछाड़ पर्यटकों की पसंदीदा बनी ये Famous Cat, ऐसे मिली पहचान

famous cat

Famous Cat: दुनिया भर में ऐसी बहुत सी चीजें मौजूद हैं जो अपनी किसी ना किसी खासियत के चलते पहचानी जाती है। हमारे देश में ताजमहल, राम मंदिर और हर राज्य में कोई ना कोई एक अनोखी जगह मौजूद है जहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इस समय एक बिल्ली टूरिस्ट अट्रैक्शन बनी हुई है।

पोलैंड एक ऐसी जगह है जो अपनी प्राचीन चीजों के चलते बहुत ही प्रसिद्ध है। इसके बावजूद भी यहां की एक बिल्ली टूरिस्ट अट्रैक्शन के नाम पर गूगल पर सबसे ज्यादा रेटिंग पर बनी हुई है। ये पोलैंड के स्वैचिन शहर की बिल्ली है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रखा है।

यहां पर है Famous Cat

जर्मनी से सटा हुआ यह शहर मध्यकाल का है और यहां पर कई सारे पुराने किले और पार्क हैं जो बहुत फेमस है। अक्सर ही टूरिस्ट यहां पर पहुंचते हैं लेकिन यहां के ड्यूक्स किले और कैसप्रोविक्सा पार्क को पछाड़ते हुए सफेद और काले रंग के बिल्ली ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। गूगल पर बिल्ली को पांच में से 4.9 रेटिंग मिली हुई है।

2020 में मिली प्रसिद्धि

इस बिल्ली का नाम गेसिक है जिसे लोग टक्सीडो कैट के नाम से भी पहचानते हैं। 2020 में यह बिल्ली तब फेमस हुई जब यहां की एक लोकल न्यूज़ वेबसाइट ने इसका वीडियो शेयर किया। तब से लगातार इस बिल्ली के लिए पॉजिटिव रिव्यू सामने आ रहे हैं और इसे अच्छी रेटिंग मिल रही है।

10 साल से यहीं है बिल्ली

गूगल पर फेमस हो चुकी इस बिल्ली को कासबुज्का स्ट्रीट पर 10 साल पहले देखा गया था। सड़कों पर चलता देख लोग इसे प्यार करने लगे और खाने पीने की चीजें देने लगे। कुछ ही समय में यह दुबली से मोटी ताजी हो गई और लोगों का प्यार है इसके लिए बढ़ गया। गूगल पर इस बिल्ली के लिए 2600 लोगों ने रिव्यू लिखे हैं और ढेर सारे लोगों ने रेटिंग दी है। देखते ही देखते इस बिल्ली ने सालों पुरानी चीजों को पछाड़ दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews