यह है एशिया का सबसे बड़ा और सस्ता इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, सिर्फ 5 हजार में मिल जाते हैं मोबाइल और लैपटॉप

electronic market

Cheapest Electronic Market: डिजिटल होते युग के साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग मानव जीवन में दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। रोज कोई ना कोई अपने लिए नया गैजेट खरीदा हुआ दिखाई देता है। लोगों को अक्सर बाजार में कम दाम में अपनी जरूरत की चीज खोजते हुए देखा जाता है। अगर आप भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदना पसंद करते हैं, आज हम आपको एशिया के सबसे बड़े और सस्ते इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के बारे में बताते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन एशिया का सबसे बड़ा और सस्ता इलेक्ट्रॉनिक मार्केट भारत के दिल्ली के नेहरू पैलेस में मौजूद है। जहां एक से बढ़कर एक वैरायटी का सामान मिलता है, जिसे खरीदने के लिए लोगों की बेतहाशा भीड़ यहां पर देखी जाती है।

एशिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट

भारत की राजधानी दिल्ली के साउथ इलाके में मौजूद नेहरू पैलेस में स्थित इलेक्ट्रॉनिक मार्केट को एशिया का सबसे बड़ा और सस्ता इलेक्ट्रिक मार्केट कहा जाता है। इस बाजार में स्मार्टफोन, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बहुत ही सस्ते दामों में मिल जाते हैं। बाजार में जो गैजेट आपको महंगी कीमत में मिलते हैं। यहां पर वह आपको सिर्फ 5 से 10 हजार में मिल जाएंगे। इस मार्केट में ग्राहकों को खरीदारी करते समय ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट का ऑफर दिया जाता है। यही वजह है कि यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है।

ऐसे पहुंचे नेहरू पैलेस

नेहरू पैलेस पर लगने वाला यह मार्केट सुबह 10 बजे से शुरू हो जाता है और शाम 8 बजे तक चलता है। इस दौरान यहां ग्राहक अपने पसंदीदा सामानों की खरीदी करते हुए दिखाई देते हैं। अगर आप भी इस मार्केट में गैजेट्स की खरीदारी करने के लिए जाना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली मेट्रो से नेहरू पैलेस पर उतरना होगा। स्टेशन के गेट से बाहर निकलने के बाद ही यह बाजार दिखाई देने लगेगा। रविवार के दिन यह बाजार बंद रहता है बाकी हफ्ते के अन्य दिनों यहां भारी भीड़ देखी जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न माध्यमों के जरिए दी गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews