Maha Mrityunjay Temple: इस विशाल शिवलिंग को देख हो जाएंगे हैरान, अद्भुत है सरंचना

Maha Mrityunjay Temple

Maha Mrityunjay Temple: भारत में एक नहीं बल्कि कई सारे धार्मिक स्थल हैं, जहां पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। इन सभी धार्मिक स्थानों का अपना अलग महत्व और रहस्य है, जिनकी वजह से यह लोगों को आकर्षित करते हैं। भारत में अनेकों ऐसे मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित किए गए हैं। यहां लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर पहुंचते हैं।

महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में जानने के बाद आप हैरान हो जाने वाले हैं। यह कैसा शिवलिंग है जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। चलिए इस बारे में जानते हैं।

कहां है शिवलिंग

सबसे पहले तो आपको यह बता देते हैं कि यह शिवलिंग कहां स्थित है। हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं, वह असम में मौजूद है। जो महामृत्युंजय मंदिर के नाम से पहचाना जाता है। यहां मौजूद शिवलिंग 126 फुट का है जो काले पत्थरों से बना हुआ है। यह मंदिर गुवाहाटी से 120 किलोमीटर दूर असम के नगांव में मौजूद है।

कैसे पहुंचे

इस मंदिर तक पहुंचना ज्यादा मुश्किल नहीं है। यह नागांव टाउन से 12 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। आसानी से टैक्सी की सहायता से यहां पहुंचा जा सकता है। वहीं नागांव तक पहुंचाने के लिए आप ट्रेन का सहारा ले सकते हैं। ट्रेन आपको रंगापारा जंक्शन तक पहुंचा देगी। जहां से नागांव सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews