Naggar Hill Station की खूबसूरती के आगे भूल जाएंगे कुल्लू-मनाली, एडवेंचर और अध्यात्म दोनों का लें आनंद

Naggar Hill Station

Naggar Hill Station: जब व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से परेशान हो जाता है या फिर बोरिंग लाइफ में एक्साइटमेंट लाना चाहता है तो उसके पास ट्रैवलिंग से अच्छा ऑप्शन दूसरा नहीं होता है। घूमने से न सिर्फ हमारा मूड फ्रेश हो जाता है बल्कि हमारा सारा स्ट्रेस भी दूर भाग जाता है। घूमने फिरने का भी सबका अपना तरीका होता है कोई पहाड़ों पर चढ़ना पसंद करता है तो किसी को समुद्र के किनारे कल-कल करती लहरों को निहारना अच्छा लगता है। किसी को प्राकृतिक  खूबसूरती आकर्षित करती है तो कोई शोरगुल में रहना पसंद करता है।

भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है और हिमाचल तो वैसे भी अपनी खूबसूरती से हमेशा से ही लोगों को आकर्षित करता आया है। अगर आप भी हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपके यहां की एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां जाकर आपका दिल खुश हो जाने वाला है।

घूमें नग्गर हिल स्टेशन

हम जिस खूबसूरत जगह की बात कर रहे हैं वह कुल्लू घाटी के मध्य में बसा हुआ नग्गर हिल स्टेशन है जो हिमाचल प्रदेश में व्यास नदी के किनारे बसा हुआ है। 1800 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह जगह खूबसूरत प्राकृतिक नजारों से घिरी हुई है। जो लोग शांति और सुकून की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह जगह किसी जन्नत की तरह है। यहां चारों तरफ हरियाली फैली हुई है जो लोगों का दिल जीत लेती है।

अगर आप देवदार के जंगलों और सेब के बगीचों का दीदार करना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। जो लोग शांति की तलाश कर रहे हैं या फिर ट्रैकिंग करना चाहते हैं वह यहां पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर पारंपरिक हिमाचली शैली में बना हुआ महल भी मौजूद है जो इतिहास के दर्शन करवाता है। इस महल को अब हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है जो काफी शानदार है।

अध्यात्म का लें आनंद

नग्गर हिल स्टेशन एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां पर कई सारे प्राचीन मंदिर और आध्यात्मिक स्थल मौजूद है इसलिए यहां अध्यात्म का आनंद भी लिया जा सकता है। आप यहां जगती पट्ट मंदिर और गौरीशंकर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। नदी के किनारे आप अध्यात्म का आनंद ले सकते हैं जो आपको बेहतर अनुभव देगा।

उठाएं एडवेंचर का आनंद

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और आपको ट्रैकिंग करना पसंद है तो आपके यहां पर जरूर जाना चाहिए। जो लोग ट्रैकिंग करना चाहते हैं वह आसपास के मलाणा और चंद्राखानी गांव भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन दोनों जगहों को अपनी संस्कृति के चलते पहचाना जाता है।

बेहतरीन व्यंजनों का आनंद

अब आप नग्गर हिल स्टेशन जा रहे हैं तो यहां के हिमाचली व्यंजनों का स्वाद लेना बिल्कुल भी ना भूलें। यहां पर बाबरू, धाम चना मद्रा जैसे पारंपरिक व्यंजन मिलते हैं जिनका स्वाद चखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। आप भी यहां तरोताजा माहौल के बीच स्वाद का आनंद ले सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews