Hindi News

ये 5 भारतीय व्यंजन खाते ही भूल जाएंगे 56 पकवानों का स्वाद, खास है इन्हें बनाने का अंदाज

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
भारत अपने पर्यटक स्थलों, संस्कृति और परंपराओं के लिए दुनिया भर में पहचान रखता है। इन सब के बीच यहां के व्यंजन भी खास तौर पर पहचाने जाते हैं। चलिए आज कुछ लाजवाब पकवानों के बारे में जान लेते हैं।
ये 5 भारतीय व्यंजन खाते ही भूल जाएंगे 56 पकवानों का स्वाद, खास है इन्हें बनाने का अंदाज

भारत एक ऐसा देश है, जिसे अपनी विविधताओं की वजह से पहचाना जाता है। यह विविधता यहां केवल संस्कृति, परंपराओं और रहन-सहन में नहीं बल्कि खान-पान में भी देखने को मिलती है। यहां के हर राज्य का खान-पान बहुत ही स्वादिष्ट और निराला है जो लोगों का दिल जीत लेता है। यहां के हर राज्य में आपको बेहतरीन व्यंजन की भरमार देखने को मिल जाएगी। त्योहार और खास मौके पर पर कुछ व्यंजन विशेष तौर पर तैयार किए जाते हैं। ये ना केवल स्थानीय लोगों बल्कि आने वाले पर्यटकों के बीच भी बहुत मशहूर है।

भारत के व्यंजन चटपटे और चटकेदार होते हैं, जो किसी का भी मूड मिनटों में ठीक कर सकते हैं। ये व्यंजन केवल स्थानीय क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि देशभर में पसंद किए जाते हैं। ये इतने स्वादिष्ट हैं कि अगर आपने एक बार इनका स्वाद चख लिया तो आप इन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे। हम आपको ऐसे ही कुछ व्यंजनों के बारे में बताते हैं।

प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन (Indian Food)

बटर पनीर मसाला

मटर पनीर मसाला एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है। इसे बनाने के लिए पनीर को प्याज टमाटर की ग्रेवी बटर के साथ भून कर तैयार किया जाता है। जिन लोगों को तीखा खाने का शौक है यह उनके लिए परफेक्ट डिश है।

मशरूम कोफ्ता

लौकी या पालक का कोफ्ता तो आप सभी ने खाया होगा लेकिन अगर आप बेहतरीन स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं तो मशरूम कोफ्ता ट्राई कर सकते हैं। यह खाने में लाजवाब लगते हैं और कतरी हुई प्याज इसके स्वाद को बढ़ा देती है।

पनीर मखनी बिरयानी

बिरयानी भारत में मिलने वाली सबसे प्रसिद्ध डिश है, जिसे बड़े चावलों से तैयार किया जाता है। बिरयानी की कई सारी वैरायटी मिलती है, जिसमें से आपको पनीर मखानी बिरियानी जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसे खाने के बाद आपका पेट जरूर भर जाएगा लेकिन मन नहीं भरेगा।

दही कबाब

कबाब केवल नॉन वेजिटेरियन नहीं बल्कि वेजीटेरियन भी बहुत स्वादिष्ट लगता है। जब आप स्वादिष्ट आलू और मसाले से तैयार किया गया दही कबाब खाएंगे तो सब कुछ भूल जाएंगे।

कश्मीरी बैंगन

कश्मीरी व्यंजन अपने अलग और बेहतरीन स्वाद की वजह से पहचाने जाते हैं। जब आप कश्मीरी खट्टे बैंगनों का स्वाद चखेंगे तो आपका और कुछ खाने का मन ही नहीं करेगा। इस स्वादिष्ट सब्जी को प्याज और टमाटर की खट्टी ग्रेवी से तैयार किया जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews