सड़क पर मिला एसआई का शव, हादसा या हत्या-जाँच में जुटी पुलिस

सड़क पर मिला एसआई का शव, हादसा या हत्या-जाँच में जुटी पुलिस

अलीराजपुर|यतेंद्रसिंह सोलंकी| देशभर में जहां कोरोना (Corona) महामारी के चलते पुलिस (Police) जवान अपने अपने परिवारो को छोड़ जनता की सेवा में लगे हुए है। लेकिन उन्हीं पुलिस वालो के घर पर मातम परस रहा है। ताजा मामला अलीराजपुर (Alirajpur) जिले का है, जहां सौण्डवा थाने में पदस्थ एसआई का शव वालपुर गांव से 1 किमी दूर  सड़क पर पड़ा हुआ मिला।

मामला 12 मई देर रात का है जब एसआई शेरसिंह डोरिया रात्रि की गश्त से वालपुर गांव से लोट रहे थे। शव के पास उनकी बाइक भी गिरी हुई पड़ी थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टीया मामला हादसा का लग रहा है लेकिन पुलिस हर पहलुओं पर जाॅच कर रही है। एसआई शेरसिंह डोरिया के शव का जिला चिकित्सालय में पीएम करवाया गया है जिसके बाद उनके शव को पुलिस कंट्रोल रूम पर ले जाया गया जहां उन्हें एसपी सहित पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारीयों ने उन्के श्रृद्धांजलि अर्पित की । एसआई के शव को उनके गृह ग्राम धार जिले के डही के लिये रवाना किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews