अलीराजपुर : विधायक ने राज्य मंत्री को पत्र लिखकर दिए कोरोना से निपटने के सुझाव

अलीराजपुर : विधायक ने राज्य मंत्री को पत्र लिखकर दिए कोरोना से निपटने के सुझाव

अलीराजपुर, यतेन्द्रसिंह सोलंकी। जिले में कोरोना संक्रमण (Covid-19) का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त बनाने को लेकर विधायक मुकेश पटेल ने राज्य मंत्री राजवर्धनसिंह और कलेक्टर सुरभि गुप्ता को पत्र लिखा है। विधायक ने कोरोना से निपटने के लिए राज्य मंत्री और कलेक्टर को सुझाव दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-शिवपुरी : कोरोना संक्रमित महिला का अस्पताल प्रबंधन पर आरोप, डॉक्टर नहीं ले रहे सुध

विधायक मुकेश पटेल ने पत्र में कहा कि जिले में आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए जिला प्रशासन प्रभावी कार्ययोजना बनाएं और उसे अमल में लाएं। जिससे जिले के लोगों को कोरोना महामारी के इस संकटकाल में बेहतर इलाज के लिए इधर उधर भटकने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े। उन्होने कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव और कलेक्टर सुरभि गुप्ता को पत्र लिखकर सुझाव भेजकर आईसीयू, वेंटिलेटर और सीटी स्कैन शुरू करने का तीव्रता से प्रयास कर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का आग्रह किया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews