अलीराजपुर में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने अस्थायी जेल में डाला

अलीराजपुर में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने अस्थायी जेल में डाला

अलीराजपुर/यतेंद्रसिंह सोलंकी

अलीरजपुर जिले में मंगलवार से कर्फ़्यू लगा हुआ है। लेकिन कर्फ्यू के दौरान भी लोग इसके उल्लंघन से बाज नहीं आ रहे। ऐसे में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले, बाजार में घूमने वाले, घर के बाहर बेवजह टहलने वाले लोगों को पुलिस ने पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुबह बस स्टेंड इलाके से पुलिस प्रशासन ने कर्फ्यू तोड़ने वाले लोगों को गिरफ्तार कर सर प्रताप हाई सेकेंडरी स्कूल की अस्थाई जेल में भिजवाया दिय। एसडीओपी धीरज बबर ने बताया कि करीब 20 लोगो को आज घूमते हुए पाया गया उन्हें अस्थाई जेल भेजा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews