अलीराजपुर शिक्षा विभाग घोटाले में 6 अधिकारियों और कर्मचारियों पर केस दर्ज, हुआ था 20 करोड़ का गबन

अमेजन में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार, 80 लोगों को ठगा, कंपनी का फर्जी ज्वाईनिंग लेटर भी खुद करता था तैयार

Alirajpur Scam : मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पुलिस की टीम ने शिक्षा विभाग के घोटाले में बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि साल 2018 से लेकर 2023 तक के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कट्ठीवाड़ा में पदस्थ तत्कालीन 3 बीडईओ, 1 लेखपाल सहित 6 लोगों पर धोखाधड़ी के मामले में धारा 420 या 409 के तहत शिकायत दर्ज कर ली है। फिलहाल, सभी आरोपियों को रिमांड में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। जिनपर लगभग 20 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

कोष व लेखा विभाग ने की मामले की जांच

दरअसल, मामले की जांच कोष व लेखा विभाग द्वारा की जा रही थी। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन सभी पर FIR दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि अगस्त महीने में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कट्ठीवाड़ा के खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई है। इसके साथ ही, जांच-पड़ताल के दौरान 20 करोड़ 47 लाख 12 हजार 727 रुपये की हेराफेरी पाई गई है जो कि अप्रैल 2018 से जुलाई 2023 के बीच की गई थी।

इनपर मामला दर्ज

  • मधुलाल परमार(तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी)
  • रामनारायण राठौर
  • अच्छेलाल प्रजापति,
  • मोइनुद्दीन शेख (लेखापाल)
  • कमल राठौड़ (प्रभारी लेखापाल)
  • रमेशचंद्र बघेल

इससे पहले भी हो चुका है जिले में ऐसा मामला

बता दें कि इससे पहले उदयगढ़ में 16 करोड रुपए के गबन का मामला सामने आया था। उस वक्त खंड शिक्षा कार्यालय में साल 2011 से 2017 तक के पदस्थ साथ खंड शिक्षा अधिकारी, दो लेखपाल, सहायक ग्रेड 2, मंडल संयोजक सहित अन्य कर्मियों पर मामला दर्ज किया गया था। इन सभी ने छात्रवृत्ति, शिष्यावृती, पेंशन आदि में बड़ी गड़बड़ी कर पैसों का हेर फेर किया था।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews