अलीराजपुर जेल में फिर कोरोना विस्फोट, एक साथ 26 कैदी पॉजिटिव, जेल में हुए कुल 107 केस

mp corona

अलीराजपुर, यतेंद्रसिंह सोलंकी

अलीराजपुर जिला जेल में एक बार फिर कोरोना का बड़ा हमला हुआ है और एक साथ 26 कैदी कोरोना संक्रमण का शिकार पाए गए हैं। इसके साथ ही अब जेल में कोरोना पॉजिटिव कैदियों की संख्या बढ़कर 107 पहुंच गयी है जो कि अलीराजपुर जिले के कुल कोरोना संक्रमण की एक चौथाई है और जिला जेल में बंद कैदियों की संख्या का एक तिहाई है। गौरतलब है कि जिले में कुल 414 कोरोना संक्रमण का शिकार है। जिला जेल में कुल 326 कैदियों मे से 107 कैदियों के कोरोना संक्रमण होने के बाद अलीराजपुर कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने एसडीएम को इस तथ्य की जांच करने के आदेश दिये है कि आखिर जिला जेल मे कोरोना इतना कैसै फैल गया।

कलेक्टर का कहना है कि जिला जेल में वर्तमान में 326  कैदी है और जो पॉजिटिव कैदी मिला 2 हफ्ते पहले शुरू हुआ था। शुरुआत में जो पॉजिटिव कैदी आए थे वो खरगोन बड़वानी से ट्रांसफर होकर आए थे। इसके बाद उनकी सेंपलिंग करवाना शुरू की और  उनमे पॉजिटिव केसे निकले थे। इसके बाद जेल में ही आइसोलेशन वार्ड की स्थापना की गई थी। पहले में जो कैदी पॉजिटिव आए थे वो अब स्वस्थ होना शुरू हो गए  है और अभी तक 34 कैदी डिस्चार्ज  हो चुके हैं। अब कलेक्टर ने इस बारे में एसडीएम को जांच करने के लिए कहा है ताकि ये पता चल सके कि आखिर किस तरह की लापरवाही हुई है जिससे यह संक्रमण फैला है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews