तालाब में नहा रहे तीन मासूमों की डूबने से हुई मौत

Death-of-three-child-due-to-drowning-in-pond

आलीराजपुर/छकतला।

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमे 3 भाई-बहनों की मौत की खबर है। तीनों मृतक भाई-बहन नाबालिग है। इस घटना से गाँव में मातम पसर गया। 

बता दें कि यह मामला अलीराजपुर जिले के छकतला के पास ग्राम जामली की है। जहां कोहली फलिया के तालाब के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे तालाब में नहाने लगे और अचानक डूब गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में रवीना पिता फुदिया (11), राहुल पिता फुदिया (7), निवासी जामली एवं लवीन पिता पिता इंदरसिंह (9) निवासी पानमउडी की मौत हुई है। 

जानकारी के अनुसार मासूम लवीन अपने मामा के घर आया था। इसी दौरान यह जानलेवा हादसा हो गया। बच्चों के शवों को ग्रामीणों की मदद से तालाब से  बाहर निकाला गया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews