ATM में पैसा डालने वाले कर्मचारियों ने किया गबन, 61 लाख से ज्यादा का गबन

ATM में पैसा डालने वाले कर्मचारियों ने किया गबन, 61 लाख से ज्यादा का गबन

अलीराजपुर/यतेंद्रसिंह सोलंकी

एटीएम मे पैसा डालने वाले कर्मचारियो द्वार गबन करने का मामला सामने आया है। इन्होने 61 लाख 14 हज़ार का गबन किया। 13 फरवरी से लेकर 3 जून तक आरोपी एटीएम से  पैसों का हेरफेर कर गबन करते रहे और ऑडिट रिपोर्ट करते समय इनकी पोल खुली।

गबन करने वाले दोनों कर्मचारी सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड मे करते थे। ये विभिन्न बैंकों के एटीएम मशीन मे पैसे डालने का काम करते थे। कम्पनी के मैनेजर ने इनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। अलीराजपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपी कर्मचारी महेंद्र जाटव ओर सूर्या तोमार को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपियो से पूछताछ जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews