पुलिसकर्मियों के लिए जैन तीर्थ लक्ष्मणी में बनाया गया आईसोलेनशन वार्ड

पुलिसकर्मियों के लिए जैन तीर्थ लक्ष्मणी में बनाया गया आईसोलेनशन वार्ड

अलीराजपुर| यतेंद्रसिंह सोलंकी| कोरोना बचाव की ड्यूटी में लगे जिले के पुलिसकर्मियों के लिए जैन तीर्थ लक्ष्मणी में आईसोलेनशन वार्ड बनाया गया है। जिसका रविवार को एसपी विपुल श्रीवास्तव और एएसपी बिट्टू सहगल ने  वार्ड का निरीक्षण किया। आईसोलेशन वार्ड में रहने की व्यवस्था भी की गई हैं और सारे मेडिकल इंतजाम किए गए है।

एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि बताया कि वर्तमान में विश्वव्यापी माहमारी कोविड-19 कोरोना वायरस के मददेनजर जिला अलीराजपुर में कानून व्यवस्था डयूटी में दिन रात लगे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिए उक्त वायरस के संक्रमण की गंभीरता को देखते हुये अलीराजपुर पुलिस के द्वारा अपनें अधिकारियों व कर्मचारियों के लिये पृथक से आईसोलेट भवन की व्यवस्था की गई है, ताकि डयूटी पश्चा्त अधिकारी कर्मचारी को आईसोलेशन वार्ड में रह सके।  वार्ड में कर्मचारियों को समस्त दैनिक इंतजाम किये गये है।

जैन तीर्थ लक्ष्मणी में 9 कमरे किए गए तैयार

ग्राम लक्ष्ममणी में जैन समाज विश्राम स्थल पर  आइसोलेशन वार्ड  के लिए 9 कमरों को तैयार किया गया है।  भविष्य में कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस  के लिए एक बहुत अच्छी व्यवस्था ह।ै जिसमें पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी आवश्यक मापदंडों को ध्यान में रखते हुए पूर्ण किया गया है और एक आदर्श आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।

वार्ड में दी गई है ये सुविधाएं

उक्तड आईसोलेशन वॉर्ड में संपूर्ण सुविधाओं को ध्याून में रखा गया है। जिसके तहत पानी, सोडियम हाईपोक्लोसराईड, डिटर्जेण्ट्, ऑलआउट, हेण्ड  सेनेटाईजर, डिटॉल, तोलिया, डस्टयबीन, साबुन पीनें के पानी की व्यवस्थाएं, हीटर, ग्लोब्ज आदि की व्यवस्था की गई है। दैनिक उपयोग मे आने वाली सभी वस्तुओं को उपलब्ध‍ कराया गया है। एसपी श्रीवास्तव, एएसपी सहगल ने रविवार को निरीक्षण के दौरान सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आईसोेलेशन वार्ड की स्थापना में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर  धीरज बब्बजर, रक्षित निरीक्षक श्री पुरूषोत्तसम विश्नोअई, थाना प्रभारी अलीराजपुर निरीक्षक दिनेश सौलंकी एवं सूबेदार सुभाष सतपाडिया का सराहनीय योगदान रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews