कोरोना को परास्त कर खुशी-खुशी अपने घर लौटे लोग, डॉक्टर और स्टाफ ने पुष्वर्षा कर किया विदा

कोरोना को परास्त कर खुशी-खुशी अपने घर लौटे लोग, डॉक्टर और स्टाफ ने पुष्वर्षा कर किया विदा

अलीराजपुर, यतेन्द्रसिंह सोलंकी| आज शनिवार को जिला चिकित्सालय के  आइसोलेशन सेंटर से नगर के जैन समाज के परिजन कोरोना (Corona) को परास्त कर खुशी खुशी अपने घरों को लोटे। इस दौरान चिकित्सको ओर स्टॉफ ने पुष्पवर्षा कर विदाई दी। इस दौरान चिकित्सको ने उन्हें मास्क पहनने ओर सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन तथा साफ-सफाई रखने की सलाह भी दी।

चिकित्सको ओर स्टॉफ का माना आभार
विगत दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में जैन परिवार एक ही मोहल्ले के अनीष जैन, मनीष जैन, अश्विन जैन ओर बेबी अनुशी जैन भी आ गए थे। इन सभी को  स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार हेतु भर्ती किया गया। जहां इन्होंने करीब दस दिन तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इन सबके मन मे कोरोना को हराने का जज्बा था। आखिरकार इन्होंने संक्रमण से संघर्ष कर कोरोना को हराकर जंग जीत ली। डिस्चार्ज होने के बाद कोरोना योद्धावीर अनीष जैन, मनीष जैन, अश्विन जैन, बेबी अनुशी जैन, एसआई  बेस सर ने पैरामेडिकल स्टाफ डॉक्टर, नर्स एवं सफाई कर्मियों का आभार प्रकट किया।

उन्होंने बताया की यहां पर किसी प्रकार की तकलीफ नहीं है, मरीज को समय-समय पर चेकअप, चाय नाश्ता, भोजन, काडा, दूध आदि दिया जाता है। साथ ही डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ अपने मधुर व्यवहार से रोगियों को अति शीघ्र स्वस्थ कर रहे हैं। मनीष जैन ने बताया यहां पर रोगियों को लाने एवं छोड़ने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। अश्विन जैन ने बताया जिस तरह मेडिकल स्टाफ इस महामारी के दौर में सेवा कार्य में जुड़े हैं वह धन्यवाद के पात्र हैं। अनिष जैन ने बताया की घर लौटने पर समाजजनों के साथ मोहल्ले वासियों ने स्वागत किया। यह बीमारी छुपाने से व्यक्ति ज्यादा संक्रमित होता है। बेबी अनुशी जेन ने कहा कि आमजन कोरोना से डरे नही बल्कि सुरक्षित रहकर उससे लड़ने की जरूरत है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की जारी गाईड लाइन का पालन करे तो निश्चित ही हम इस बीमारी से छुटकारा पा सकते है। अपने घर पहुचे तो घर वालो ने उनका स्वागत रंगोली बनाकर स्वागत किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews