सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, दिए जरुरी दिशा-निर्देश

सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, दिए जरुरी दिशा-निर्देश

अलीराजपुर, यतेन्द्रसिंह सोलंकी

मधय प्रदेश शासन में सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने अलीराजपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं, विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, कोरोना से  बचाव सम्बंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य सचिव डॉ. भार्गव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए, मरीजों हेतु बैठक व्यवस्था हेतु पीडब्ल्यूडी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

यहां उन्होंने मरीजो को मिठाई वितरित करते हुए स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाए देखी। उन्होंने बालिका स्वास्थ्य, एनीमिया मुक्ति हेतु विशेष प्रयास के निर्देश दिए। यहां उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों, स्टॉफ की प्रशंसा की। क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर कलेक्टर सुरभि गुप्ता, सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके,  डीपीएम डॉ प्रीती राठौर, डॉ दलाल सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित थे। ततपश्चात स्वास्थ्य सचिव डॉ भार्गव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चन्द्रशेखर आजाद नगर का दौरा किया। यहां उन्होंने फीवर क्लिनिक का निरीक्षण करते हुए यहां व्यवस्थाओं ओर दस्तावेजों का अवलोकन किया।

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चन्द्रशेखर आजाद नगर के दवाई वितरण केंद्र, वार्ड में भर्ती मरीजो की व्यवस्था, ओपीडी एवं केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए, आवश्यक सुझाव ओर दिशा निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गुप्ता ने जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने, पॉजिटिव मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने,  जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाए जाने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चन्द्रशेखर आजाद नगर महेश बड़ोले, एसडीएम जोबट अखिल राठौर, बीएमओ, चिकित्सकगण, अन्य स्टॉफ आदि उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews