
आलीराजपुर। नगरपालिका कार्यालय के कर्मचारियों के अक्सर मनमानीपूर्ण कार्य करने के तौर तरीको के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक नजारा गुरूवार को उस वक्त नजर आया जब विधायक मुकेश पटेल दोपहर में अचानक नपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यालय के एक चैंबर में दो कर्मचारी मोबाइल चलाने में व्यस्त थे और कम्पयूटर ऑन था। ये देखकर विधायक पटेल ने कडी नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को फटकार लगाई और कहा कि कार्यालयीन समय में मोबाइल की बजाया जनता के कार्यो को प्राथमिकता देवे। जिससे जनता को परेषानियों का सामना नहीं करना पडे। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि दोपहर ढाई बजे के बाद भी कई कर्मचारी अपनी टेबलो पर मौजूद नहीं थे और उनकी कुर्सिया खाली थी। जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देष सीएमओ को दिए।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

