
Anuppur Crime News : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ दीवार के ढहने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे गंभीर रूप से घायल मजदूर को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन मजदूर की हालत गंभीर होने के बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रैफर कर दिया गया हैं।
यह है पूरा मामला
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, कोतमा थाना अंतर्गत नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 7 में नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा था। नाली निर्माण के समय मजदूरों को किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दी गई थी। नगर पालिका द्वारा ठेके में नाली निर्माण का कार्य दिया गया था। निर्माण के दौरान सरवन चौधरी पुत्र कनक चौधरी उम्र 27 वर्ष निवासी बदरा की दीवार रहने पर मौत हो गई।
उधर, गुलाब चौधरी पुत्र छेदीलाल चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी बदरा की दीवार के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा लाया गया, लेकिन गंभीर होने के कारण शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा जर्जर दीवार को गिराए बिना नाली का निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी वजह से यह घटना घटित हुई। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
