Anuppur News : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

Anuppur News : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

Anuppur Accident News : राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-78 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी मार दी। इस हादसे में व्यक्ति घायल हो गया था सूचना पर 108 एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया। जहां उपचार दौरान देर रात व्यक्ति मौत हो गई।

यह है पूरी घटना

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अनूपपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर वर्षों से काम कर रहे 40 वर्षीय दउआ पिता महिपाल चर्मकार निवासी पसला कोतवाली अनूपपुर जो गुरुवार की रात कार्यालय में काम करने बाद अपनी बाइक से एमपी 18MR 5068 से अपने घर ग्राम पसला जा रहे थे। तभी एनएच 78 राष्ट्रीय राज्यमार्ग के मैरटोला-पसला के समीप सामने से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मोटर साइकिल बुरी तरह सामने से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया। जहां उपचार दौरान देर रात मौत हो गई।

घटना की जानकारी ड्यूटी डॉक्टर की ओर से जिला अस्पताल पुलिस चौकी को दी गई। शुक्रवार सुबह दउआ चर्मकार के शव का परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा कर शव परीक्षण कराने बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews