
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Anuppur News : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवक ने शुक्रवार को घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने का कारण विगत 6 माह से युवक मानसिक रूप से बीमारी से ग्रसित होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके में पहुंचकर जांच कर रही है।
यह है मामला
कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी 24 वर्षीय युवक राजेश रौतेल पिता कामता रौतेल ने शुक्रवार को कमरे के अंदर पंखा एवं गले मे साड़ी बांधकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वह अपनी पत्नी माया, बुआ सावित्री रौतेल व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर रहता था। करीब 6 माह से मानसिक रूप से बीमार होने के कारण परेशान था। गुरुवार की रात परिजनों के साथ खाना खाने बाद सो गया था।
शुक्रवार की सुबह उठ कर पत्नी से पानी मांगने के बाद पानी पीने के बाद फिर से अपने कमरे में चला गया। दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पत्नी माया रौतेल खाना बनाने में व्यस्त थी। इसी बीच माया ने काफी देर बाद दरवाजा खोलने को कहा। खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो राजेश पंखे से लटका हुआ था। उसे देखने बाद पत्नी के आवाज करने पर राजेश की छोटे भाई अजय रोतेल एवं आसपास के पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर साड़ी को काटकर राजेश को नीचे उतारा गया। इसकी मृत्यु हो जाने पर कोतवाली थाना अनूपपुर में घटना की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा पत्नी एवं परिजनों के बयान दर्ज करने बाद मृतक के शव का पीएम कराया।
