जमीन पर जबरन कब्जे से परेशान मंत्री की पत्नी, तहसीलदार से की शिकायत

खाद्य मंत्री

अनूपपुर, वेद शर्मा| मध्य प्रदेश सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह (Minister Bisahulal Singh) की पत्नी जगोतिया बाई ने प्रशासन से अपनी जमीन पर जबरन कब्जे की शिकायत की है| तहसीलदार को उन्होंने शिकायती पत्र सौंपकर कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है|

जगोतिया बाई ने तहसीलदार अनूपपुर (Tehsildar Anuppur) को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उन्होंने कुल रकबा 610 हेक्टेयर जमीन मार्च 2007 में भिखमतियाबाई बेवा बेसहन संतोष पिता विशाल पिता विट्ठल कोल से खरीदी थी| जिसका नमानतरण भी कराया जा चुका है| जमीन खरीदने के बाद वहाँ मकान और बॉउंड्री वॉल बना है, इसी जमीन के कुछ हिस्सों पर 8 जनवरी को दोपहर तीन बजे भूमि विक्रेता के द्वारा कब्जा करने की नियत से गड्ढे खोदे गए और पेड़ पौधे उखाड़े गए, मना करने पर गाली गलौज और जबरदस्ती कब्ज़ा करने की नियत से काम जारी रखा|

तहसीलदार को की गई शिकायत में जगोतिया बाई ने कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है| जगोतिया बाई शिवराज सरकार में मंत्री बिसाहूलाल सिंह की पत्नी हैं| उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामान थाम लिया था| जिसके बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को परास्त कर बिसाहूलाल सिंह दोबारा विधायक बने हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews