मंच पर रिवाल्वर से फायर करने वाले विधायक सुनील सराफ़ पहुंचे थाने, दिया खिलौने वाली बंदूक का डेमो

मंच पर रिवाल्वर से फायर करने वाले विधायक सुनील सराफ़ पहुंचे थाने, दिया खिलौने वाली बंदूक का डेमो

Kotma MLA Sunil Saraf : कोतमा विधायक सुनील सराफ शनिवार शाम 7 बजे कोतमा थाने पहुंचे। जहां उन्होंने टिकिया फोड़ने वाले बंदूक का डेमो कांग्रेसी नेताओं और पुलिस वालों के सामने देकर वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए अपने ऊपर लगे आरोपो को झूठा करार दिया, विधायक सुनील अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर भी साथ लेकर आए थे और उसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया। गौरतलब है कि एक जनवरी को अपने जन्मदिन और नये वर्ष के कार्यक्रम के दौरान अपनी विधानसभा में  कोतमा विधायक सुनील सराफ़ ने मंच पर “मैं हूँ डॉन’ गाने पर जमकर डांस किया था और इसी दौरान अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायर किया था हालांकि मामले का वीडियो सामने आने के बाद विधायक सराफ़ ने फायर करने वाली बंदूक को खिलौना बंदूक बताया था, मगर तब तक यह मामला तूल पकड़ चुका था और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के आदेश के बाद कोतमा पुलिस ने विधायक सुनील सराफ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

थाने पहुंचे विधायक 

विधायकसराफ़ ने  फायरिंग के मामले में शनिवार की शाम कोतमा थाना पहुंचकर अपने लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ टिकिया फोड़ने वाली बंदूक भी पुलिस को दी है, इसके साथ ही उन्होंने सबके सामने टिकिया फोड़ने वाली बंदूक का डेमो देते हुए बताया की जिस बंदूक से गोली चलाई गई है वह बंदूक नकली है मेरे खिलाफ़ षड्यंत्र कर इस वीडियो को वायरल किया गया है पुलिस फोरेंसिक जांच करवा कर मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमे को खत्म करें। इसके साथ ही विधायक सुनील सराफ़ ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसते हुए कहा कि मैने ट्वीटर के माध्यम से कई भाजपा नेताओं के रिवाल्वर चलाने का वीडियो शेयर किया है गृह मंत्री पहले उनकी जांच कराए। पुलिस ने फिलहाल रिवाल्वर जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews