
Anuppur News : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक खबर सामने आई है, जहां संभागीय आरटीओ उड़नदस्ता टीम के कुछ सदस्यों द्वारा गाली-गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला आरटीओ उड़नदस्ता प्रभारी मीनाक्षी गोखले और महिला आरक्षक रितु शुक्ला शामिल है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों महिला अधिकारी बीच-बीच में गाली दे रही हैं। वहीं, मामला चर्चा में आते ही परिवहन विभाग द्वारा इसपर त्वरित कार्रवाई की गई है। जिसके तहत, महिला आरक्षक रितु शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वाहन चेकिंग के दौरान बढ़ा विवाद
दरअसल, मामला वाहन चेकिंग के दौरान का है। जब वाहन मालिकों से पैसे मांगने की बात पर बहसबाजी होने लगी। तभी वहां लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। इसी बीच कुछ लोग इस विवाद का वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाने से टीम ने रोकने की कोशिश की, जब वह नहीं माने तो टीम ने गाली गलौज शुरू कर दी और अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया जो कि अब तेजी से वायरल हो गया है। बता दें कि संभागीय RTO उड़नदस्ता टीम हमेशा विवादों के घेरे में रहते हैं। जिनके विषय में आए-दिन सुनने को मिलती है।
[dgv_vimeo_video id=”1009563900″]
राहुल सिंह राणा, अनूपपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

