प्रशासन की कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों को चेतावनी, अधिक दाम पर सामान बेचने पर होगी कार्यवाही

प्रशासन की कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों को चेतावनी, अधिक दाम पर सामान बेचने पर होगी कार्यवाही

अशोकनगर, मुंगावली। अलीम डायर।

कोरोना वायरस के चलते उसके संक्रमण से बचाव के लिए पीएम मोदी द्वारा 21 दिन के लिए संपूर्ण भारत को लोक डाउन किया गया है। जिसके चलते लोगों को घर के जरूरी सामान खाने पीने की वस्तुओं को खरीदने के लिए प्रशासन द्वारा लोगों को कुछ मोहलत दी गई है। जिसमें यह जरूरी सामान खरीद सकते हैं। लेकिन कुछ सब्जी और किराना व्यापारी इसका नाजायज फायदा उठाते नजर आ रहे है।

कालाबाजारी कर कीमत से अधिक में खाद्य सामग्री बेच रहे है। जिनकी शिकायत लोगों ने प्रशासन से की इस पर प्रशासन ने शक्ति से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को कई किराना व्यापारियों की गोडाउन पर छापा मारा। नगर के थाना प्रभारी रोहित दुबे द्वारा किराना व्यापारियों को यह सख्त चेतावनी दी गई कि अगर वह रेट से ज्यादा कीमत पर सामान बेचते पकड़े गए तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ में यह भी कहा कि सभी किराना सब्जी व्यापारी अपनी दुकान पर किसी प्रकार की भीड़ ना लगाएँ लोगों को मास्क लगाने की सलाह दें। वह खुद भी मास्क लगाएं जो मास्क लाकर नहीं आएगा उसको सामान ना दे और जो व्यापारी मास्क ना लगाएं उससे लोग सामान ना खरीदे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews