Ashok Nagar News : शराब माफिया पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 1500 लीटर लहन किया नष्ट

Ashok Nagar News : शराब माफिया पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 1500 लीटर लहन किया नष्ट

Ashok Nagar Illicit Liquor News : अशोक नगर जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के ठिकाने पर बड़ी कार्रवाई की है। पिपरई की ओर नदी के किनारे से गुड महुआ के लहान से भरे हुए 12 ड्रम जब्त किये है। जिनमें लगभग 1500 किलो महुआ गुड़ का लहान भरा हुआ था। टीम ने तुरंत ही अवैध शराब बनाने वाले वाहन को नष्ट कर दिया है। इसकी कीमत अनुमानित 1 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

यह है मामला

बता दें कि गुरुवार को कलेक्टर आर उमा महेश्वरी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी पी केवट अपनी टीम के साथ ग्राम मोला डैम, कोचा डैम, बजरा चक, ख़ाकलोन में दबिश दी, जिसमें 3 आरोपियों के विरुद्ध 34 (1) के प्रकरण क़ायम किए है। इसके साथ ही थाना पिपरई में ओर नदी किनारे से भारी मात्रा में गुड, महुआ लहान मिला, जिसमें 12 ड्रम एवं कई केनें बरामद हुआ था। कार्रवाई में क़रीबन 1500 किलोग्राम गुड़ महुआ लहान मौक़े पे नष्ट किया गया। इस दौरान 13 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई।

गौरतलब है कि पुलिस ने सोनेरा गांव से 62 लीटर हाथ भट्टी से बनी हुई शराब पकड़ी है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी। इसी दौरान पुलिस सोनेरा गांव पहुंची। वहां पानी की टंकी के पास 22 वर्षीय हरिओम नायक को 2 केन में 62 लीटर हाथ भट्टी से बनी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews