अशोकनगर: कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर टीआई ने की चालानी कार्रवाई, नगर में पसरा सन्नाटा

अशोकनगर

अशोकनगर, अलीम डायर। अशोकनगर (ashoknagar) में विगत रोज पहले ही राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने नगर के समस्त विभागों के अधिकारियों (officers) की मीटिंग ली जिसमें शक्ति से अधिकारियों को आदेशित किया गया कि वह लॉकडाउन (lockdown) का पालन कराएं और वैक्सीन (vaccine) लगाने को लेकर लोगों को जागरूक करें।

यह भी पढ़ें… जबलपुर: पुलिस की बर्बरता, मासूम को जानवरों की तरह पीटा, महिला का सिर फोड़ा, Video Viral

इसके एवज में आज सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने नगर के सभी प्रवेश मार्गों पर बैरिकेड लगाकर नाकाबंदी कर पुलिस के जवान तैनात कर दिए जिसमें चंदेरी रोड, बहादुरपुर रोड, जय स्तंभ चौराहा, गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहा सहित नगर के मुख्य मार्गों पर बैरिकेड लगाकर नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस अमला नगर में भ्रमण भी करता रहा और अनावश्यक घूम रहे लोगों को समझाइश दी कि वह अनावश्यक बाजारों में ना घूमे कोरोना कर्फ्यू का पालन करें।

अशोकनगर

वही इस दौरान मुंगावली थाना प्रभारी प्रदीप सोनी भी लोगों को कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने सड़कों पर उतरे और बाजार में यहां वहां बेवजह घूम रहे लोगों को घर भेजा और कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों की चालानी कार्रवाई की।

अशोकनगर

यह भी पढ़ें… ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार गिरफ्तार, हत्या मामले में है आरोपी, 1 लाख का था इनाम

इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप सोनी ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू को लेकर लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि वह अनावश्यक बाजारों में ना घूमने अपने घरों में ही रहे लेकिन इसके बावजूद भी लोग लापरवाही पूर्वक जानबूझकर बाजारों में घूमते नजर आ रहे जिससे कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन हो रहा है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज भी बढ़ रहे हैं जिस को लेकर पुलिस को शक्ति का रवैया अपनाना पड़ रहा है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews