
अशोकनगर।हितेन्द्र बुधौलिया। करीला के जानकी माता मंदिर में आज रंगपंचमी पर राई मेला लगता है।जिसमे मन्नते पूरी होने पर बधाई स्वरूप राई कराई जाती है।झांसी के चिरगाँव के पास सियागांव के एक परिवार के लोग तीन माह के एक बच्चे की उसकी मां के साथ ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटना में मृत्यु हो गई।बताया जा रहा है बच्चे के माता पिता ने इस बच्चे की मन्नत करीला के जानकी मंदिर में मांगी थी।तीन लड़कियों के बाद माता जानकी के दरबार मे राई कराने आ रहे परिवार के लोग ट्रैक्टर ट्राली की दुर्घटना में शिकार हो गये।इसमे 3 माह के बच्चे के साथ उसकी मां की मौत हो गई जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गये सभी घायलों को मुंगाबली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

