5 नवंबर से मध्य प्रदेश से चलेगी ये दिवाली स्पेशल ट्रेनें, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस वीकली रतलाम में भी रुकेगी, देखें रूट-शेड्यूल

यात्री कृपया ध्यान दें! दीवाली-छठ पर मध्य प्रदेश से चलेगी 3 स्पेशल ट्रेन, रानी कमलापति से रीवा-गोरखपुर और दानापुर के लिए चलेगी, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस वीकली स्पेशल का रतलाम में भी स्टॉपेज
Indian Railways

दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने रानी कमलापति (भोपाल) से 3 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन रानी कमलापति स्टेशन से रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए एक-एक फेरे में किया जाएगा।

इसके अलावा रेलवे ने गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इस ट्रेन से उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति- स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति-रीवा स्पेशल 5 नवंबर को रात 10:15 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर अगले दिन 6 नवंबर सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 02186 रीवा-रानी कमलापति स्पेशल 6 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
  • इस ट्रेन का विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

रानी कमलापति-गोरखपुर-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति से गोरखपुर 7 नवंबर (शुक्रवार) को शाम 6:45 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन 8 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01664 गोरखपुर से रानी कमलापति 9 नवंबर (रविवार) को सुबह 7:50 बजे गोरखपुर से रवाना होकर 10 नवंबर को रात 1:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
  • इस ट्रेन का विदिशा, बीना, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, गोंडा सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 11 नवंबर (बुधवार) को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होकर अगले दिन 12 नवंबर को सुबह 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01662 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 12 नवंबर (गुरुवार) को सुबह 11:20 बजे दानापुर से प्रस्थान कर 13 नवंबर को सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
  • इस ट्रेन का नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 

  • गाड़ी संख्या 05091 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 09 और 16 नवंबर को हर सोमवार रात 9:55 बजे गोरखपुर से रवाना होकर 11 और 18 नवंबर बुधवार को दोपहर 12:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर 11 और 18 नवंबर को हर बुधवार दोपहर 1:45 बजे बांद्रा से रवाना होकर अगले दिन गुरुवार रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • रतलाम रेलवेस्टेशन पर मंगलवार रात 10 व 17 नवंबर को रात 22.25 / 22.30 आगमन व प्रस्थान होगा।
  • बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews