
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गोविंदपुरा स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय के विस्तार के तहत नवीन कार्यालय भवन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का निर्माण किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज, 3 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे गोविंदपुरा स्थित बिजली नगर कॉलोनी (आस्था परिसर) में भवन का भूमिपूजन करेंगे।
8 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन लगभग 3,696 वर्ग मीटर क्षेत्र में ग्राउंड फ्लोर सहित 4 मंजिलों का होगा। भवन में अधिकारियों के लिए आधुनिक केबिन, कॉन्फ्रेंस हॉल, वर्कस्टेशन, रिकॉर्ड रूम, क्रेच रूम, ट्रेनिंग रूम एवं हार्डवेयर स्टोरेज जैसी सुविधाएं होंगी।
इसके साथ ही दो लिफ्ट, एकॉस्टिक पैनलिंग, फॉल्स सीलिंग और फायर सेफ्टी सिस्टम भी रहेगा। इसके अलवा ध्वनि नियंत्रण के लिए एकॉस्टिक पैनलिंग, फॉल्स सीलिंग तथा सुरक्षा की दृष्टि से फायर फाइटिंग एवं फायर अलार्म सिस्टम की व्यवस्था भी रहेगी।
क्या फायदा होगा
कंपनी के अनुसार, ई-ऊर्जा भवन का निर्माण बढ़ती कार्यालयीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। आधुनिक अधोसंरचना से युक्त यह भवन अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण देने के साथ ही कंपनी की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाएगा।
पॉवर परचेज एग्रीमेंट भी होगा
इस भूमिपूजन से पहले ऊर्जा मंत्री तोमर की उपस्थिति में मंत्रालय में दोपहर 1:30 बजे एनटीपीसी के छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित लारा चरण-III परियोजना के साथ मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी विद्युत क्रय अनुबंध करेगी।
ई-ऊर्जा भवन भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य बिंदु
- स्थान: गोविंदपुरा कॉर्पोरेट कार्यालय, बिजली नगर कॉलोनी (आस्था परिसर), भोपाल
- कार्यक्रम: ई-ऊर्जा भवन का भूमिपूजन
- तारीख / समय: 3 नवंबर, दोपहर 2:30 बजे
- मुख्य अतिथि: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
- लागत: 8 करोड़ 35 लाख रुपये
- निर्माण: 3,696 वर्ग मी, ग्राउंड + 4 मंजिल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा नवीन कार्यालय भवन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का भूमिपूजन
🗓️ 3 नवंबर 2026
📍 बिजली नगर कॉलोनी (आस्था परिसर), गोविंदपुरा, भोपाल#Energymp #jansamparkmp https://t.co/Akwr6TSaSP
— Energy Department, MP (@Energy_MPME) November 2, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

