Ashoknagar News: छात्रों के लिए काम की खबर, इन स्कूलों का समय बदला, डीईओ का आदेश जारी

school holiday 2026

अशोकनगर, हितेन्द्र बुधौलिया। अशोकनगर के स्कूली छात्रों के लिए काम की खबर है। आज 19 सितंबर सोमवार से 25 सितंबर तक 10 स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।इसका कारण आज से नई कृषि उपज मंडी परिसर में होने वाली कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने रविवार को जारी किया है।

यह भी पढ़े..MP: आज भोपाल से रवाना होगी ये स्पेशल ट्रेन, 25 सितंबर से चलेगी कई विशेष ट्रेनें, 5 के रूट बदले, 20 ट्रेनें रद्द, देखें शेड्यूल

दरअसल, आज 19 सितंबर से कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की तर्पण शिव महापुराण कथा अशोकनगर की नई कृषि उपज मंडी परिसर में शुरू होगी। 19 से 25 सितंबर तक चलने वाली कथा के दौरान दोपहर 2 से शाम 5 बजे पं. मिश्रा कथापाठ करेंगे, ऐसे में जो स्कूल उस कथा क्षेत्र में आते है, उनके समय में परिवर्तन किया गया है।शहर के 10 स्कूलों का समय बदला गया है, इनमें सुबह से लेकर 12 बजे तक क्लास लगेगी। इस कथा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कथा की ओर जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़े..PM Kisan: 12वीं किस्त और ई-केवायसी पर ताजा अपडेट, जल्द खाते में आएंगे 2000, 77000 किसानों का अटक सकता है पैसा

आदेश के मुताबिक, तारा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, शिवपुरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, संस्कृति एन इंग्लिश मीडियम स्कूल, मुस्कान पब्लिक स्कूल, सिटी पब्लिक स्कूल शंकरपुर मगरदा, सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. पठार, वंदना पब्लिक स्कूल आरोन रोड, मिलन पब्लिक उ.मा.वि. अशोकनगर और महात्मा ज्योतिबा फुले स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है। 1:00 बजे से पंडित प्रदीप मिश्रा की तर्पण शिव पुराण कथा आयोजित होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews