Ashoknagar News : महाराज सिंधिया को जिताने के लिए चुनावी मैदान में उतरीं पत्नी प्रियदर्शिनी राजे

ashoknagar news

Ashoknagar News : आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। जिन की जीत के लिए उनके समर्थक एवं उनके समर्थन में स्टार प्रचारक नेता एवं उनके परिजन सभाएं करते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट गुना शिवपुरी लोक सभा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया अपने पति के समर्थन में प्रचार एवं भारी मतों से जीताने के लिए मैदान में उतर चुकी है। जिसको लेकर गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में वह अपनी सभाएं कर रही है।

प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का दिखा अनोखा रूप

इसी दौरान सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया अशोकनगर व मुंगावली में मातृशक्ति सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंची। जहां पर भाजपा पार्टी की सभी महिला कार्यकर्ताओं एवं महिला पदाधिकारी ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। अशोकनगर मातृशक्ति सम्मेलन में शस्त्र प्रदर्शन करने वाली दो छोटी बच्चियों ने कार्यक्रम लट्ठबाजी कला का प्रदर्शन कर रही थी। बच्चियों के प्रदर्शन के शुरू होते ही पहले तो श्रीमती सिंधिया सोफे से उतरकर मंच पर बैठ कर बच्चियों का प्रदर्शन देखने लगी, फिर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को यह कलाबाजी इतनी पसंद आई की कुछ देर बाद उन्होंने मंच से भी उतरकर बच्चियों के साथ खड़े होकर लट्ठबाजी देखी। प्रियदर्शनी राजे सिंधिया यही नहीं रुकी, इसके बाद उन्होंने खुद लाठी हाथ में ली और बच्चियों के साथ लट्ठबाजी में अपने हाथ आजमाने लगी। सिंधिया की पत्नी और महारानी के रूप में यहां के लोगों के बीच जाने वाली प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का यह रूप लोग आश्चर्य के साथ देखते रहे।

Priyadarshini Raje

मातृशक्ति सम्मेलन कार्यक्रम में महिलाओं को किया संबोधित

मातृशक्ति सम्मेलन कार्यक्रम में प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को संबोधित किया और कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं है। वह हर क्षेत्र में बराबर का हक रखती है। इस दौरान उन्होंने गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में सिंधिया की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, ट्रेन, सिंधिया की देन है। इसी दौरान उन्होंने अपने पति ज्योतिरादित्य सिंधिया को आगामी लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जिताने के लिए महिलाओं से अपील की। इस कार्यक्रम के दौरान मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव अशोकनगर के पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी एवं पार्टी के सभी छोटे बड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अशोकनगर से हितेंद्र बुधौलिया/अलीम डायर की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”929896393″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews