सभी 24 सीटों पर उपचुनाव जीतेगी भाजपा-विश्वास सारंग

सभी 24 सीटों पर उपचुनाव जीतेगी भाजपा-विश्वास सारंग

अशोकनगर।हितेन्द्र बुधौलिया।

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं कामो को लेकर भाजपा विधायक विश्वास सारंग ने अशोकनगर के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बीते एक साल में सरकार द्वारा किये गये कार्यो सहित कोरोना माहमारी में सरकार के कामो के बारे में बात की।उपचुनाव में अशोकनगर विधानसभा के प्रभारी बनाये गये  सारंग ने कहा कि अशोकनगर सहित सभी 24 सीटें भाजपा जीतेगी।

पत्रकारों को संबोधित करते हुऐ  सारंग ने कहा कि मोदी सरकार का पहला कार्यकाल जहां सबका साथ सबका विकास को लेकर था।वही दूसरा कार्यकाल आपका साथ, सबका विकास सहित सबका विस्वास पर केंद्रित रहा।
पूर्व मंत्री  सारंग ने कहा कि मोदी जी एवँन उनकी सरकार दूरदर्शिता का सबसे बड़ा उदाहरण जनधन खाता है ।जो कोरोना में काम आया।साथ ही आयुष्मान भारत योजना ने कोरोना महामारी के समय लोगो को उपचार उपलब्ध कराया है।भाजपा नेता  सारंग ने कहा राम मंदिर,तीन तलाक,सीएए ,एनआरसी आदि ऐसे मुद्दे थे जो पीढ़ियों से चले आ रहे थे जिन्हें नरेंद्र मोदी ने हल किया है।विश्वास सारंग ने कोंग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने इतिहास को तोड़ा है।सिर्फ कुछ कोंग्रेसी नेताओ की शहादत को ही देश के सामने रखी गई। जबकि सच यह है कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी पहले बलिदानी थे जिन्होंने देश के लिये बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि हालिया समय मे कोरोना जैसी महामारी हमारे देश के लिये बड़ी चुनोती थी।मगर नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को एक जुट कर देश को एक साथ खड़ा कर महामारी से लड़ने के लिये तैयार किया,एवं भविष्य में अर्थव्यवस्था सही हो उस पर सरकार ने दृढ़ता से काम किया।इस लिये अन्य देशों की तुलना में हम बेहतर काम कर पाए है।
पत्रकारवार्ता में श्री सारंग ने कहा कि सरकार ने वो सारे कार्य किये है जिससे देश विश्वगुरु बनने की तरफ कदम बडा रहा है।आगे चार बर्षो में विकास के कार्य सरकार करेगी।मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर विश्वास सारंग ने कहा कि अशोकनगर सहित मध्य प्रदेश की 24 सीटों के चुनाव में भाजपा जीतेगी साथ ही उन्होंने कहा कि 13 महीने में कांग्रेस ने प्रदेश को जो बेपटरी किया था ।अब भाजपा सरकार प्रदेश को फिर से पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है।पत्रकारवार्ता में सांसद केपी यादव, जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी ,पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी एवं पूर्व विधायक लड्डूराम कोरी मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews