सिंधिया का जोरदार स्वागत, 5 मंत्रियों की मौजूदगी में दुल्हन की तरह सजा शहर

सिंधिया का जोरदार स्वागत, 5 मंत्रियों की मौजूदगी में दुल्हन की तरह सजा शहर

अशोकनगर। हितेन्द्र बुधौलिया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र के पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार जनसंपर्क करने के लिए अशोकनगर आए। इस दौरान प्रदेश के पांच मंत्रियों की उपस्थिति में आज उनका जो स्वागत किया गया , अशोकनगर शहर के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा स्वागत समारोह माना जा रहा है ।किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के लिए आज तक शहर को इस तरह से नही सजाया गया था ।

लोगों का मानना है ,कि इस तरह की साज-सज्जा और प्रदर्शन पहले कभी देखने को नहीं मिला। खुद सिंधिया कई बार चुनाव जीत कर आये मगर आज जैसा स्वागत पहले कभी नही हुआ। स्थानीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी के नेतृत्व में कोंग्रेसियो ने पूरे शहर बैनर पोस्टरों एवं स्वागतद्वारो से पाट दिया था। जिन जिन इलाकों से सिंधिया निकले उन इलाकों को कोंग्रेसियो ने दुल्हन की तरह सजाया गया था ।

एचडीएफसी चौराहा से सिंधिया पैदल ही रेस्ट हाउस पहुंचे इस दौरान पूरे रास्ते मे उनका फूल बरसा कर स्वागत किया।रेस्ट हाउस में सिंधिया ने लोगों के साथ बातचीत की और उनकी समस्या सुनी, इस दौरान मप्र सरकार के 5 मंत्री तुलसी सिलावट,गोविंद राजपूत,प्रभुराम चौधरी,प्रधुम्न सिंह तोमर,महेंद्र सिंह सिसौदिया सहित मंत्री कलेक्टर एसपी सहित तमाम प्रशासनिक लाव लश्कर के जिले के तीनों विधायक जजपाल सिंह जज्जी, गोपाल सिंह चौहान एवं ब्रजेन्द्र सिंह यादव मौजूद रहे।सिंधिया के जनसंपर्क कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग अपने आवेदन लेकर आए सभी लोगों का एक-एक करके सिंधिया ने आवेदन लिया एवं संबंधित लोगों से निराकरण के लिए कहा।

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सिंधिया ने कहा कि हम अति आत्मविश्वास में बीता चुनाव हार गए, हम सोचते रहे कि 1 वोट से क्या होता है और इसी 1-1 वोट की की वजह से परिणाम बदल गया।सिंधिया ने कहा जनता ही आम आदमी को नेता बना देती है ओर जनता ही नेता को आम आदमी बना देती है।सिंधिया ने कहा कि आज भले ही वह सांसद नहीं है, मगर इस क्षेत्र से उनका हृदय का नाता है और यहां के लोगों की सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews