सीएम कल देंगे करोड़ो की सौगात, सिंधिया ने बनाई कार्यक्रम से दूरी, उमा भारती रहेंगी मौजूद

सीएम कल देंगे करोड़ो की सौगात, सिंधिया ने बनाई कार्यक्रम से दूरी, उमा भारती रहेंगी मौजूद

मुंगावली, स्वदेश शर्मा।  उप चुनाव को लेकर भाजपा एक्शन के मोड़ में है और लगातार सीएम शिवराज और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया चार दिनों से ग्वालियर चंबल संभाग में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम मैं कल सोमवार को शिवराज सिंह मुंगावली में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे । लेकिन इस कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद नही रहेंगे और इस तरह अचानक कार्यक्रम से ज्योतिरादित्य की दूरियां बनाने को लेकर कांग्रेस का कहना है कि विरोध के डर से सिंधिया ने आना कैंसिल किया है। इस कार्यक्रम मे मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी मौजूद रहेंगी।

इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर लीं गई हैं और कार्यक्रम से पहले राज्यमंत्री ब्रजेंन्द्र सिंह ने सभा स्थल व हैलीपेड पर पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया। लेकिन इस तरह कार्यक्रम से सिंधिया की दूरियां लोगों के बीच चर्चा का विषय तो बना ही है साथ ही सिंधिया के समर्थकों को मायूसी भी हाथ लगी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews