दूसरे जिले के मरीज को कलेक्टर ने भिजवाई दवाइयां

दूसरे जिले के मरीज को कलेक्टर ने भिजवाई दवाइयां

अशोकनगर| (हितेंद्र बुधौलिया) कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉक डाउन में यूं तो लोगों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मगर इन प्रतिबन्धों के बाद भी प्रशासन की ओर से कई ऐसी पहल देखने को मिली है जो ना केवल परेशान लोगो के लिये राहत भरी होती है, बल्कि प्रशासनिक तन्त्र का मानवीय चेहरा भी देखने को मिलता है।

सामाजिक सरोकारों के लिये जाने जानी बाली अशोकनगर कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा की एक ओर दरियादिली ने लॉक डाउन में परेशान एक मरीज को बड़ी राहत दी है। मामला पड़ोसी जिला शिवपुरी के खतौरा गांव से जुड़ा है ।यहा की एक महिला गुड्डी बाई जिसकी उम्र 40 वर्ष है।उसका इलाज अशोकनगर जिले की सुखपुर चैरिटेबल हॉस्पिटल में फरवरी माह से चल रहा था।अपनी बीमारी का इलाज करा रही है महिला को बीच-बीच में दवा लेने के लिए सुखपुर आना पड़ता था। मगर लॉकडाउन के कारण वह नहीं आ पा रही थी। इसी दौरान उसकी दवाई भी खत्म हो गई थी ।जो दवाएं लिखी गई थी इस अस्पताल के अलावा कहीं नहीं मिल पा रही थी ।महिला के बेटे ने हार थक कर कलेक्टर को फोन पर अपनी फरियाद सुनाई ,तो कलेक्टर ने यहां मानवता के नाते दूसरे जिले के मरीज को दवाये भिजवाई। कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा की पहल पर ईसागढ़ तहसीलदार गजेंद्र लोधी एवं उनकी टीम सुखपुर हॉस्पिटल की मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर पड़ोसी जिले की सीमा तक पहुंची और बीमार महिला के लड़के को दवाये लेकर आए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews