प्रभार संभालते ही सख्ती दिखाई कलेक्टर ने, कहा धन का दुरुपयोग पाया तो करूंगी कार्रवाई

प्रभार संभालते ही सख्ती दिखाई कलेक्टर ने, कहा धन का दुरुपयोग पाया तो करूंगी कार्रवाई

अशोकनगर। हितेंद्र बुधौलिया।

करीब एक माह पहले से भंग पड़ी अशोकनगर नगर पालिका परिषद में आज कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा ने प्रशासक का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने की औपचारिकताएं समारोह पूर्वक आयोजित की गई। कार्यभार ग्रहण करने से पहले कलेक्टर ने यहाँ मंदिर में पूजा अर्चना कर की । नगर पालिका पहुंचते ही कलेक्टर का ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया ,रेड कारपेट बिछाकर कर्मचारियों ने नगर पालिका में कलेक्टर की आगवानी की एवं गुलदस्ता भेंटकर कर स्वागत किया। कलेक्टर ने भी सबका अभिवादन तो स्वीकार किया साथ ही कहा कि वह सख्त अनुशासन पसंद करेंगी। कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा ने नगरपालिका परिसर का भ्रमण कर कर्मचारियों से मुलाकात की एवं कामकाज का जायजा लिया।

पत्रकारों से बात करते हुए डॉ मंजू शर्मा ने बताया कि वह पूर्व में भी नगरी प्रशासन विभाग में स्वच्छता की मिशन डायरेक्टर रही है। इसलिय उनकी सबसे पहली प्राथमिकता शहर को स्वच्छ करने की रहेगी ।इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए नगर पालिका के कार्य की सराहना भी की, साथ ही उन्होंने यह भी कहा की बीते कुछ दिनों में जो काम प्रभावित हुए हैं उनको भी देखेंगे और अगर किसी तरह का अपव्यय नहीं पाया गया तो तो उनको भी पटरी पर लाया जाएगा ।साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी भी दी कि अगर इस दौरान धनराशि का दुरुपयोग पाया गया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही कलेक्टर ने सीएमओ व अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिया कि नगरपालिका में चल रही योजनाओं की समीक्षा करेंगी एवं उसके हिसाब से आगे की कार्य योजना बनाकर नगर विकास के कार्य किए जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews