Corona crisis: स्वयंसेवियों द्वारा इस तरह की जा रही लोगों की मदद

Corona crisis: स्वयंसेवियों द्वारा इस तरह की जा रही लोगों की मदद

अशोकनगर।अलीम डायर।

लाकडाऊन के चलते अपने घरो को लोट रहे दिहाडी मजदूरो को इस समय बहुत ही परेशानी का सामना करना पड रहा है। कई दिनो से यह मजदूर अपने घरो की ओर पैदल यात्रा कर रहे है। मजदूरो के साथ महिलाओं ओर उनके छोटे बच्चो को भी बहुत परेशानियो से गुजरना पड रहा है। इनमे जयपुर सूरत जैसे शहरो से यह मजदूर अपने निवास जिले कटनी ओर शहडोल तक की दूरी को पैदल चलकर पार कर रहे है।

ऐसे ही मजदूरो को मुंगावली नगर के समाजसेवियों और हिन्दु युवा सेवा समिति भोजन ओर पानी की सहायता कर रही है। यह मजदूर बडी संख्या मे नगर की रेल्वे लाईन ओर सडक मार्ग से पलायन करते हुऐ झुन्ड के रूप मे जा रहे है। ऐसे मे समिति सदस्य उन्हे भोचन पानी के साथ साथ कोरोना -19 से बचाव ओर सोशल डिस्टेन्स की जानकारी के साथ उन्हे साफ सफाई ओर बार बार हाथ धोने के बारे मे जागरूक कर रही है। आज कटनी ओर शहडोल पैदल जा रहे मजदूरो को भोजन कराया। समिति द्वारा यह कार्य एक हफ्ते से लगातार जारी है समिति मे रवि ग्वाल , संदीप गुप्ता, राजीव ताम्रकार, रानू , जितेन्द्र, नीतेश ,विजय, नीतेश, राजदीप ,विकास सोनी अजीम खान जमींदार राजीव भगत सहित अन्य सदस्य समय अनुसार अपना सेवा कार्य कर रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews