परिवार के सदस्य ने ही ली 17 साल के युवक की जान, पुलिस कर रही जांच

firing-in-bhind

अशोकनगर/मुंगावली,अलीम डायर। जिले के मुगांवली तहसील से रिश्तों को शर्मिंदा करने वाला मामला सामने आया है । मुंगावली तहसील अंतर्गत आने वाले थाना सहराई क्षेत्र के ग्राम देवरछी में छत पर सो रहे 17 वर्षीय युवक मेघराज यादव को परिवार के ही एक व्यक्ति ने गोली मार दी। जिससे मेघराज यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सहराई पुलिस मौके पर पहुंची मौका स्थल पर पहुंची। पुलिस ने पूरे वारदात का मुआयना कर पंचनामा बनाकर शव को मुंगावली सिविल हस्पताल पीएम के लिए भेजा दिया है। वहीं युवक की हत्या किसा कारण से की गई है उसका पुलिस पता लगा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews