कृषि सुधार बिल किसानों के हित में, किसानों को भड़का रही कांग्रेस : पंकज चतुर्वेदी

कृषि सुधार बिल किसानों के हित में, किसानों को भड़का रही कांग्रेस : पंकज चतुर्वेदी

अशोकनगर, हितेंद्र बुधोलिया| कृषि सुधार बिलों (Farm Bill) को लेकर देश भर में चल रहे किसान आंदोलन (Farners Protest) के बाद भाजपा (BJP) द्वारा इस बिल के पक्ष में अपनी बात कहनी शुरू कर दी गई है। आज भजापा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी (Pankaj Chaturvedi) ने इस संबन्ध में अशोकनगर के विश्राम गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

श्री चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा किसान हितेषी पार्टी है, और हमेशा किसान के हित की ही बात कर रही है। किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेसी इस आंदोलन में पीछे से किसानों को भड़का रहे हैं और गुपचुप तरीके से इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि यह कानून किसान हितेषी है। अगर किसान इसमें कॉन्ट्रैक्ट करता है। तो उसको बड़ा फायदा मिलेगा । साथ ही उन्होंने कहा अगर व्यापारी इस कॉन्ट्रैक्ट का विरोध करेगा तो सीधे उस पर एफ आई आर दर्ज की जाएगी।

चतुर्वेदी ने कहा किसान को लगता है कि मेरी फसल बाजारू मूल्य से कम कीमत में बिक रही है तो वह तुरंत ही उस कॉन्ट्रैक्ट को निरस्त कर सकता है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा अभी अभी छिंदवाड़ा और ग्वालियर में ऐसे ही मामले देखने को आए हैं। जिसमें व्यापारी द्वारा किसान की फसल ली गई ,उसके बाद व्यापारी द्वारा भुगतान नही किया गया । जिस पर प्रशासन ने एक टीम को गठित कर किसान का भुगतान कराया । साथ ही उन्होंने कहा की जब मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार थी तब कमलनाथ जी ने अम्बानी और अडानी को मध्यप्रदेश में आमंत्रित किया और उनके इंडस्ट्री प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट में दोनों लोग मौजूद थे। छिंदवाड़ा में अडानी जी की कंपनी को बड़ा काम मिला है। भाजपा शासनकाल में यदि कोई ई टेंडर निकलता है तो उसमें कोई भी आवेदन कर सकता है, पर कांग्रेसी सिर्फ अडानी और अम्बानी की ही बोलते है। साथ ही उन्होंने कहा भाजपा सिद्धान्तों वाली पार्टी है और वह सिर्फ सिद्धान्त पर ही चलती है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews